• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन

Writer D by Writer D
06/01/2026
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Suresh Kalmadi

Suresh Kalmadi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी (Suresh Kalmadi) का आज मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह 81 साल के थे। हालांकि वह पिछले कुछ समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे। राजनीति के अलावा कलमाड़ी खेल प्रशासक के तौर पर काफी सक्रिय रहे और लंबे समय तक भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष रहे थे।

महाराष्ट्र के पुणे से पूर्व सांसद, रेल मंत्रालय में पूर्व राज्य मंत्री सुरेश कलमाड़ी (Suresh Kalmadi) का आज तड़के सुबह 3:30 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 2 बजे तक पुणे के एरंडवणे स्थित कलमाड़ी हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर 3:30 बजे पुणे के नवी पेठ में वैकुंठ श्मशानभूमि में किया जाएगा।

पायलट के रूप में किया था करियर

सुरेश कलमाड़ी (Suresh Kalmadi) ने राजनीति में आने से पहले भारतीय वायु सेना में पायलट के रूप में अपना करियर शुरू किया था। हालांकि बाद में वह राजनीति में आ गए और यहां भी वह काफी कामयाब रहे।

कलमाडी 1960 में नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में शामिल हो गए और भारतीय वायु सेना में बतौर पायलट जुड़े। वह यहां पर 1964 से 1972 तक रहे। फिर वह 1972 से 1974 तक NDA की एयर फोर्स ट्रेनिंग टीम में इंस्ट्रक्टर बने और फिर स्क्वाड्रन लीडर के तौर पर वायु सेना से रिटायर हो गए।

महाराष्ट्र एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

वायु सेना से रिटायर होने के बाद वह 1977 में राजनीति में आ गए और युवा कांग्रेस का हिस्सा बन गए। इस बीच वह खेल प्रशासन में भी आ गए। 1980 में वह महाराष्ट्र एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गए। युवा कांग्रेस में रहने के बाद वह राज्यसभा के सदस्य भी बने।

वह 3 बार 1982 से 1996 और फिर 1998 में राज्यसभा के सांसद बने। संसद के ऊपरी सदन के अलावा वह लोकसभा के लिए भी चुने गए। 1996 में कलमाड़ी (Suresh Kalmadi) लोकसभा सांसद चुने गए। फिर 2004 में भी लोकसभा सांसद बने। पीवी नरसिम्हा राव के प्रधानमंत्रीत्व कार्यकाल में वह रेल राज्य मंत्री (1995 से 1996 तक) भी बनाए गए। तब उन्होंने रेल बजट भी पेश किया था।

राजनीति के इतर सुरेश कलमाड़ी (Suresh Kalmadi) खेल से जुड़े प्रशासन में भी लगातार सक्रिय रहे थे। वह 1996 में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष चुने गए। वह इस पद पर साल 2012 तक बने रहे। बाद में वह एशियन एथलेटिक्स एसोसिएशन (AAA) के भी प्रमुख रहे। उन्हीं के कार्यकाल में साल 2010 में राजधानी दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कराया गया था। हालांकि यह आयोजन विवादों के घेरे में भी आया था, और कलमाड़ी पर भी आरोप लगे थे।

Tags: Suresh Kalmadi
Previous Post

मिड डे मिल खाने के बाद छात्रों की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

Next Post

‘मोदी-शाह की कब्र खुदेगी…’ JNU में फिर लगे आपत्तिजनक नारे

Writer D

Writer D

Related Posts

Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Maulana Shahabuddin Razvi
उत्तर प्रदेश

मुसलमान अब सपा के बहकावे में न आएं… अखिलेश यादव पर भड़के मौलाना रजवी

11/05/2026
Next Post
Objectionable slogans raised again in JNU

'मोदी-शाह की कब्र खुदेगी...' JNU में फिर लगे आपत्तिजनक नारे

यह भी पढ़ें

Akshara Singh came forward to help the old lady and her granddaughter

बूढ़ी महिला और उनकी पोती की मदद के लिए आगे आई अक्षरा सिंह

13/06/2021
Amazon

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Sanjay Nishad

यूपी चुनाव में मुझे उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए भाजपा : संजय निषाद

23/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version