• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ विश्वविद्यालय के चार पूर्व छात्रों का ISS में हुआ चयन, कुलपति ने दी बधाई

Writer D by Writer D
31/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ, शिक्षा
0
Lucknow university

Lucknow university

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लोक सेवा आयोग की भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा (आइएसएस) में लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़कर निकले चार पूर्व छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इनमें आल ओवर इंडिया आंचल जैन ने 8वीं रैंक, भावना मिश्रा 13वीं, दिव्यांशू मिश्रा 14वीं और नितेश कुमार मिश्रा ने 17वीं रैंक हासिल कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। शुक्रवार को देर रात जारी हुए रिजल्ट की सूचना जब शनिवार दोपहर तक विश्वविद्यालय प्रशासन को लगी तो कुलपति व डीन ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता से नये विद्यार्थियों को भी सीख लेनी चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। लखनऊ विश्वविद्यालय को ऐसे विद्यार्थियों पर गर्व है। लखनऊ विश्वविद्यालय हमेशा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का काम करता रहा है।

अपनी सफलता के संबंध में आंचल जैन ने बताया कि मुझे तीसरे प्रयास में यह सफलता मिली। लविवि से 2017 में एमएससी करने के बाद तैयारी शुरू कर दी थी। पहले प्रयास में लिखित परीक्षा तो पास कर ली, लेकिन फाइनल चयन नहीं हो पाया था। दूसरे प्रयास में लिखित में भी नहीं हुआ। कुछ निराश हुई, फिर शिक्षकों ने समझाया कि हार नहीं माननी है। पापा दुर्गेश कुमार मिश्रा और मां का पूरा सहयोग रहा। जिस दिन इंटरव्यू था, उसी दिन पापा का कैंसर का आपरेशन भी था।

TGT परीक्षा-2016 में नकल कराने वाले सरगना समेत तीन सदस्य गिरफ्तार

वहीं सफल भावना मिश्रा ने कहा कि लविवि से 2013 से 2018 तक बीएससी और एमएससी सांख्यिकी की पढ़ाई की। एक साल लाल बहादुर शास्त्री हास्टल में रहने के बाद फिर अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई पूरी की। उसके बाद तैयारी कर भारतीय सांख्यिकी सेवा की लिखित परीक्षा में पास हो गया, लेकिन ओवरआल मेरिट में चयन नहीं हुआ। दोबारा परीक्षा दी और अब फाइनल चयन हुआ है। पापा गौरव कुमार मिश्र किसान हैं। माता प्रभा मिश्रा गृहणी हैं।

14वीं रैंक पाने वाले दिव्यांशु मिश्र ने बताया कि वर्ष 2018 में लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी सांख्यिकी 75 फीसद अंकों के साथ उत्तीर्ण किया था। इस दौरान लाल बहादुर शास्त्री हास्टल और हबीबुल्ला हास्टल में रहकर पढ़ाई की। फिर तैयारी शुरू कर दी। लिखित परीक्षा पास होने के बाद 2019 में भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू दिया। लेकिन चयन नहीं हुआ। हिम्मत नहीं हारी और फिर तैयारी की। अब सफलता मिली है। पापा राकेश कुमार मिश्र और मां सीमा मिश्र का इसमें अहम योगदान है।

Tags: Lucknow Newslucknow university
Previous Post

TGT परीक्षा-2016 में नकल कराने वाले सरगना समेत तीन सदस्य गिरफ्तार

Next Post

पोर्नोग्राफी केस: गहना वशिष्ट ने पुलिस पर लगाया यह बड़ा आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
Gehana Vashistha

पोर्नोग्राफी केस: गहना वशिष्ट ने पुलिस पर लगाया यह बड़ा आरोप

यह भी पढ़ें

Dead Body

जर्जर दीवार गिरने से महिला की मौत, एक घायल

21/06/2022
CM Dhami

चारधाम सहित पूरे प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने के दिये निर्देश: धामी

19/05/2024

लखनऊ पहुंचे अमित शाह, योगी ने किया स्वागत

24/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version