• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानपुर चिड़ियाघर में चार पक्षियों की मौत, प्रशासन में महका हड़कंप

Writer D by Writer D
06/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, ख़ास खबर, स्वास्थ्य
0
Kanpur zoo

Kanpur zoo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूरे देश में फैले बर्ड फ्लू  की दहशत के बीच कानपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। कानपुर के चिड़ियाघर  में 4 पक्षियों की मौत हो गयी है। जिन चार पक्षियों की मौत हुई है उसमें दो जंगली मुर्गे और दो हीरामन तोते शामिल हैं।

इन चारों पक्षियों की डेड बॉडी को सील करके जांच के लिए भेज दिया गया है। इनके सैम्पल की जांच भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में की जायेगी।

कानपुर चिड़ियाघर के असिस्टेंट कन्जर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (ACF) अरविंद सिंह ने बताया कि ये चारों पक्षी पिंजड़े में थे। इन दिनों पिंजड़े को ठण्ड की वजह से पर्दे से घेर दिया जाता है। बुधवार की सुबह जब चिड़ियाघर के स्टाफ ने पर्दे उठाये तो दो अलग अलग पिंजड़े में दोनों पक्षी मरे मिले। इनकी डेड बॉडी को लेकर स्टाफ रवाना हो गया है। हमें उम्मीद है कि इनकी मौत ठण्ड की वजह से हुई होगी। चिड़ियाघर में ही 18 हेक्टेयर का एक तालाब है जिसमें बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं लेकिन उनमें से किसी की मौत नहीं हुई है। ऐसे में बर्ड फ्लू की संभावना कम दिखाई देती है।

Bird Flu: कोरोना से कई गुना ज्यादा खतरनाक है बर्ड फ्लू, कुछ स्ट्रेन हैं बेहद जानलेवा!

यूपी से सटे राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड से बर्ड फ्लू के मामले सामने आ गये हैं। इसके अलावा केरल और हिमाचल प्रदेश में भी बड़ी संख्या में पक्षियों की बर्ड फ्लू से मौत हुई है। इसे देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से पशुपालन विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश मंगलवार को ही दे दिये गये थे।

भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में ही बर्ड फ्लू की जांच की जा रही है। भेजे गये सैम्पल की जांच रिपोर्ट गुरुवार तक आने की संभावना है। सैम्पल के पॉजिटिव होने पर ही संस्थान संबंधित विभाग को सूचित करता है। यदि कानपुर से भेजे गये पक्षियों के सैम्पल पॉजिटिव पाये गये यानी उनमें बर्ड फ्लू पाया तो निश्चित तौर पर ये चिन्ताजनक बात होगी। इन दिनों बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी प्रदेश के वेटलैंड्स में विचरण कर रहे हैं। यदि सैम्पल पॉजिटिव मिला तो बर्ड फ्लू का यह उत्‍तर प्रदेश का पहला मामला होगा।

Tags: Bird FluKanpur zooup news
Previous Post

Bird Flu: कोरोना से कई गुना ज्यादा खतरनाक है बर्ड फ्लू, कुछ स्ट्रेन हैं बेहद जानलेवा!

Next Post

बड़ा कदम: नई साइंस टेक्नोलाजी एंड इनोवेशन पालिसी को जल्द मिलेगी मंजूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
कोरोना वैक्सीनेशन Corona vaccination

बड़ा कदम: नई साइंस टेक्नोलाजी एंड इनोवेशन पालिसी को जल्द मिलेगी मंजूरी

यह भी पढ़ें

किसी भी दशा में किसी भी किसान का बिजली का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा : योगी

09/10/2021
Hands

खूबसूरती छीन लेती है झाइयां, इन घरेलू उपायों से करें इन्हें दूर

20/07/2025
RBI

RBI ने कैंसिल किया इन बैंकों का लाइसेंस, PNB पर लगाया इतने करोड़ जुर्माना

06/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version