• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार दोस्त एक साथ हो गई प्रेग्नेंट, वीडियो वायरल

Writer D by Writer D
12/06/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
pregnant
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चार दोस्तों की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, ये चारों बेस्ट फ्रेंड्स एक साथ प्रेग्नेंट (pregnant) हो गई थीं। एक बार नहीं, बल्कि दो-दो बार। उन्होंने प्रेग्नेंसी की फोटोज भी शेयर की हैं।

मैडी कैस्टेलानो टिकटॉकर और इंफ्लूएंसर हैं। वह अमेरिका के हवाई द्वीप की रहनेवाली हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए चारों दोस्तों- अपनी, रैंडी पार्क, ब्रिटनी केंट और लो बीस्टोन के साथ हुए अनोखे संयोग के बारे में बताया।

वीडियो में चारों दोस्तों की प्रेग्नेंसी की फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कहा- आपमें से कुछ लोगों को याद होगा कि कैसे हम सभी बेस्ट फ्रेंड्स एक ही समय पर प्रेग्नेंट (pregnant) हो गए थे।

कैस्टेलानो ने आगे कहा- सभी बच्चों का जन्म कुछ हफ्तों के अंतराल में ही हो गया था और वे लोग जन्म से एक-दूसरे के बेस्ट फ्रेंड्स हैं। हमलोग (चारों दोस्त) बहुत सारे काम एकसाथ करते हैं। यह बहुत मजेदार बात है कि गर्भ से ही सभी बच्चों को दोस्त मिल गए।

हालांकि, उनका क्रेजी लक यहीं खत्म नहीं हुआ। कैस्टेलानो ने बताया- इसके एक साल बाद ही, चारों महिलाएं फिर से प्रेग्नेंट हो गईं और एक महीने के अंतराल पर ही वे सभी बच्चों को जन्म देंगी। कैस्टेलानो ने वीडियो के अंत में एक बीच के किनारे खड़े चारों प्रेग्नेंट ( (pregnant)) महिलाओं की फोटो शेयर की, और कहा- अब हमारे सभी बच्चों को जीवनभर के लिए बेस्ट फ्रेंड्स मिल गए हैं।

मुख्यमंत्री धामी सोमवार को लेंगे विधायक पद की शपथ

यह वीडियो सोशल मीडिया के कई चैनल पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसे अगस्त 2021 में पहली बार पोस्ट किया गया था और अब तक इसे 75 लाख बार देखा जा चुका है। इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने कमेंट भी किया है। इस संयोग के बारे में जानकर सभी लोग हैरान हैं। लोग इसे ‘क्यूट’ भी बता रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया- वे लोग (चारों दोस्त) एक-दूसरे के इतने करीबी हैं कि ना सिर्फ उनके पीरियड्स एक साथ आते हैं बल्कि वे लोग एक साथ प्रेग्नेंट भी होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या आपलोग बच्चों को लेकर एक-दूसरे से कंफ्यूज नहीं होते हैं?

बता दें कि इंस्टाग्राम पर भी कैस्टेलानो को 3 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर चारों दोस्तों की पहली प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। जिसमें चारों दोस्त बेबी बंप के साथ नजर आती हैं। फिर बाद में वे लोग अपने-अपने बच्चों के साथ दिखती हैं।

Tags: # world newsinternational News
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी सोमवार को लेंगे विधायक पद की शपथ

Next Post

मोदी जी के मिशन को पूरा करने के लिए फावड़ा भी उठायेंगे और हल भी चलाएंगे: स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

4 injured in cylinder blast at Supreme Court
अंतर्राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट में ब्लास्ट से हिली इमारत, मची अफरा तफरी ; 4 लोग घायल

04/11/2025
Hazrat Ali Dargah suffered heavy damage due to the earthquake.
अंतर्राष्ट्रीय

भूकंप से हजरत अली की दरगाह तबाह, मंजर देख दुनियाभर के मुस्लिम मायूस

03/11/2025
Former CIA officer John Kiriakou makes a major revelation.
अंतर्राष्ट्रीय

CIA एक्स ऑफिसर का धमाका, पाकिस्तान के परमाणु प्लान पर बड़ा खुलासा!

25/10/2025
Former Queen Sirikit of Thailand has passed away.
अंतर्राष्ट्रीय

थाईलैंड की पूर्व क्वीन सिरीकित का निधन, शोक में डूबी जनता

25/10/2025
Daniel Noboa
अंतर्राष्ट्रीय

राष्ट्रपति को जहर देने की कोशिश, चॉकलेट और जैम में मिलाया गया था ज़हर

24/10/2025
Next Post
swatantra dev

मोदी जी के मिशन को पूरा करने के लिए फावड़ा भी उठायेंगे और हल भी चलाएंगे: स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

Minority Education Bill 2025

नदवा के छात्र उर्दू, अरबी के साथ बोलेंगे धुआंधार अंग्रेजी, शुरू होगा इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स

16/05/2023
Wake Up

सुबह उठते ही किए गए ये काम बनते हैं दुर्भाग्य का कारण

05/08/2025

सैनिक सम्मान यात्रा अभियान का समापन करने उत्तराखंड पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

15/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version