• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान की जमीन से ईरान का दोटूक जवाब- अमेरिका से कोई बात नहीं होगी

Writer D by Writer D
25/04/2026
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Abbas Araghchi

Abbas Araghchi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तेहरान। ईरान ने साफ किया है कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) की इस्लामाबाद यात्रा के दौरान अमेरिका के साथ बातचीत की योजना फिलहाल नहीं है। अराघची के नेतृत्व में ईरान का प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचा है। ईरान ने कहा है कि इस यात्रा के दौरान ईरान-अमेरिका के बीच कोई सीधी बैठक तय नहीं है। खास बात यह है कि अमेरिका ने कहा है कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और व्हाइट हाउस सलाहकार जेरेड कुशनर शनिवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएंगे।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) के नेतृत्व में शुक्रवार रात ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तानी नेताओं के बातचीत इस्लामाबाद पहुंचा है।ईरान इंटरनेशनल ने संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अज़ीज़ी के हवाले से बताया है कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची की पाकिस्तान यात्रा केवल द्विपक्षीय मुद्दों तक सीमित है और इसका परमाणु वार्ता से कोई संबंध नहीं है।

अज़ीज़ी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “तेहरान में विदेशी पत्रकारों से मुलाकात की और उन्हें हमारे देश की सही तस्वीर पेश करने के लिए आने के लिए धन्यवाद दिया। बैठक में मैंने स्पष्ट कर दिया कि विदेश मंत्री अराघची की पाकिस्तान यात्रा केवल द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के लिए है और उन्हें परमाणु वार्ता से संबंधित कोई कार्य नहीं सौंपा गया है, जो ईरान की प्रमुख सीमाओं में से एक है।”

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री शुक्रवार देर रात इस्लामाबाद पहुंचे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक्स पर उनके पहुंचने की जानकारी दी। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई भी डेलीगेशन के साथ हैं।

हालांकि अमेरिका का कहना है कि तेहरान द्वारा ट्रंप प्रशासन से संपर्क करने के बाद अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और व्हाइट हाउस सलाहकार जेरेड कुशनर शनिवार को ईरान के साथ बातचीत के लिए इस्लामाबाद जाएंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने अपने बयान में कहा कि ईरान ने आमने-सामने की बातचीत का अनुरोध किया है।

Tags: abbas araghchi pakistan visitiran us relationsislamabad diplomacynuclear talks iranus iran talks confusion
Previous Post

खुशियां मातम में बदलीं: शादी से लौट रहे 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत

Next Post

होमगार्ड भर्ती परीक्षा : पहले दिन की प्रथम पाॅली की परीक्षा सम्पन्न

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Balochistan-army-vehicles-Firing
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला, बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने का दावा

09/09/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

07/09/2026
Massive explosion at a military base in Bolivia.
अंतर्राष्ट्रीय

सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत; 62 घायल

05/09/2026
Next Post
Home Guard Recruitment Exam

होमगार्ड भर्ती परीक्षा : पहले दिन की प्रथम पाॅली की परीक्षा सम्पन्न

यह भी पढ़ें

Road Accident

तेज रफ्तार कार खड़े डंपर में घुसी, दो पत्रकार समेत तीन की मौत

31/03/2022
अनिल के विवाद में प्रसाद बोले आजाद भारत में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ

अनिल के विवाद में प्रसाद बोले आजाद भारत में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ

05/04/2021
UPSCR

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर नहीं बढ़ेगा वैट: सीएम योगी

29/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version