• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होमगार्ड भर्ती परीक्षा : पहले दिन की प्रथम पाॅली की परीक्षा सम्पन्न

तीन बजे से शुरू होगी दूसरी पाॅली की परीक्षा

Writer D by Writer D
25/04/2026
in Main Slider, शिक्षा
0
Home Guard Recruitment Exam

Home Guard Recruitment Exam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के करीब 42 हजार पदों पर भर्ती के लिए तीन दिन चलने वाली लिखित परीक्षा (Home Guard Recruitment Exam) का शनिवार को पहले दिन के प्रथम पाॅली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज समेत सभी जिलों में बनाए केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात थे। चार बाग स्टेशन पर ट्रेन लेट पहुंचने से कई अभ्यार्थियों की परीक्षा छूट गई हैं।

दूसरी पाॅली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से पांच बजे तक होगी। इसको देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड पदों के लिए लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को दो पाॅलियों में आयोजित की जा रही हैं। ये परीक्षा 74 जिलों में 1053 केंद्रों पर हो रही, जिसमें लगभग 25 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। शनिवार को पहले दिन के प्रथम पाॅली की परीक्षा सम्पन्न हो गई है।

कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों पर मिली इंट्री

उत्तर प्रदेश के जिलों में बनाए गए 1053 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। रेटीना स्कैन, बाॅयोमेट्रिक जांच के बाद परीक्षा केंद्रों पर अभ्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। हाथों पर बंधे कलावा, बेल्ट तक उतरवा दिए गए। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर ने बताया कि तीन दिन होने वाली होमगार्ड परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस सतर्क है। प्रदेश में होने वाली परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही। गर्मी का ध्यान रखते हुए परीक्षा केंद्र में आने वाले अभ्यर्थियों को कोई समस्या न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है।

बोर्ड ने किया पोस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एक्स पर पोस्ट किया कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट- 2025 की लिखित परीक्षा (Home Guard Recruitment Exam) की शुचिता बनाए रखने के लिए तथा पेपर कय-विक्रय, परीक्षा में नकल, साल्वर गैंग अथवा अन्य किसी भी अवांछनीय गतिविधि के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए ईमेल आईडी व व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। कोई भी व्यक्ति निर्भीक होकर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Tags: Home Guard Recruitment Exam
Previous Post

पाकिस्तान की जमीन से ईरान का दोटूक जवाब- अमेरिका से कोई बात नहीं होगी

Next Post

एके शर्मा ने वाराणसी में 24×7 विद्युत वैन का किया उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Brajesh Pathak
Main Slider

राहुल गांधी को झारखंड के छात्रों की चीख सुनाई नहीं पड़ रही: बृजेश पाठक

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने वाराणसी में 24×7 विद्युत वैन का किया उद्घाटन

यह भी पढ़ें

दस्यु गौरी को मारने वाली एसटीएफ टीम को मिले 27 लाख रुपये

10/01/2022
UP Lekhpal

GUJCET का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

12/05/2022
New Bridge on Ganga

कानपुर में गंगा नदी पर नए सेतु निर्माण को योगी कैबिनेट की मंजूरी

10/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version