• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क हादसे में चार की मौत, नौ घायल

Writer D by Writer D
04/12/2022
in उत्तर प्रदेश, आगरा, क्राइम
0
Road Accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। उत्तर प्रदेश के थाना फतेहपुरसीकरी के अंतर्गत कौरई टोल प्लाजा के पास जयपुर हाईवे पर शनिवार सुबह भीषण दुर्घटना (Road Accident) में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई और अन्य नौ घायल हो गए। पीड़ित राजस्थान के राजसमंद से पटना में विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

राजस्थान के जिला राजसमंद बीम गांव सारौढ़ निवासी नैनाराम की शादी बिहार के पटना में थी। शादी में शामिल होने के लिए नैनाराम के घरवाले गाड़ी से बिहार जा रहे थे। गाड़ी में परिवार के 11 लोग और दो चालक सवार थे। जैसे ही गाड़ी आज सुबह करीब छह बजे के करीब आगरा के फतेहपुरसीकरी स्थित कौरई टोल प्लाजा के पास पहुंची। तभी हाईवे पर अचानक से ट्रक ने ओवरटैक करने के प्रयास में गाड़ी में टक्कर मार दी। गाड़ी अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक में घुस गई और चीख-पुकार की आवाज सनाई देने लगी।

हादसा बहुत भीषण था। घायल गाड़ी में बुरी तरह से फंसे थे। सूचना पर कौरई टोल प्लाजा के मैनेजर, स्टाफ और गांव वाले पहुंच गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और बड़ी मुश्किल से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा।

हादसे में दूल्हे के परिजन पैमाराम, हेम राम, तारा देवी और चालक प्रवीण ने मौके पर दम तोड़ दिया। दूल्हा नैनाराम की हालत गंभीर है। इसके साथ ही कमलेश, लोकेश, जगदीश, नरेंद्र, लक्ष्मण और प्रकाश का इलाज चल रहा है। दूल्हे के जीजा चंद्रप्रकाश ने बताया कि वे लोग कल रात घर से निकले थे और आज उन्हें पटना पहुंचना था।

Tags: agra newsroad accident
Previous Post

दो तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख का गांजा बरामद

Next Post

अवैध डाइग्नोस्टिक सेंटर को सिटी मजिस्ट्रेट ने किया सील

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी हादसे पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की

27/03/2026
Hostel
उत्तर प्रदेश

अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए यूपी में बनेंगे 6 आधुनिक हॉस्टल, ₹6.15 करोड़ की पहली किस्त जारी

27/03/2026
Jewar International Airport
Main Slider

5 स्तरीय सुरक्षा घेरे में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हाईटेक निगरानी से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

27/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लिया प्रयागराज हादसे का संज्ञान, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

27/03/2026
Noida International Airport
Main Slider

पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का लोकार्पण, उत्तर भारत को नई उड़ान देगा यूपी

27/03/2026
Next Post
Sealed

अवैध डाइग्नोस्टिक सेंटर को सिटी मजिस्ट्रेट ने किया सील

यह भी पढ़ें

Five IAS officers promoted in Uttar Pradesh.

यूपी के वरिष्ठ IAS अफसरों का प्रमोशन, प्रमुख सचिव बने अपर मुख्य सचिव; देखें लिस्ट

12/01/2026
Jagjit Singh Dallewal

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक, 24 दिन से कर रहे है आमरण अनशन

19/12/2024
Road Accident

ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

19/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version