• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Writer D by Writer D
09/05/2022
in उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, क्राइम
0
encounter
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। जिले की स्वाट टीम व पटहेरवा पुलिस ने रविवार की देर रात को बिहार के चार शातिर बदमाशों (Miscreants) को पटहेरवा क्षेत्र के रामकोला चट्टी के पास तमकुही-समउर सड़क पर घेर लिया। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोली (Bullet) चला दी। जवाबी फायरिंग (Firing) में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश समेत तीन साथी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया।

पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस मिला। घायल बदमाश को सीएचसी फाजिलनगर से जिला अस्पताल ले जाया गया है।

बदमाशों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस गश्त पर थी। सूचना मिली थी कि पटहेरवा में टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य बाइक से बिहार से पटहेरवा की तरफ आ रहे हैं। स्वाट टीम पटहेरवा थाने को खबर कर तत्काल बदमाशों की तलाश में रवाना हो गई। बदमाशों का लोकेशन रामकोला चट्टी के समीप होने पर टीम ने वहां पहुंच समउर की तरफ से तेज गति से आगे पीछे आ रही तीन बाइकों को घेर लिया। घिरते देख बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

जवाबी कार्रवाई में राजेश निवासी नगर टाउन थाना मुफ्तकिल जिला पश्चिमी चंपारण के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। दो अन्य बाइकों पर सवार सुरेश, परमेंद्र व बलिस्टर निवासी नगर टाउन थाना मुफ्तकिल जिला पश्चिमी चंपारण को टीम ने दबोच लिया। बदमाशों के पास से चार तमंचा, कारतूस, चार मोबाइल, तीन बाइक आदि बरामद किया गया

मुठभेड़ (Encounter) की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार चारों शातिर अपराधी हैं। टप्पेबाजी सहित संगीन अपराध की घटनाओं को अंजाम देना इसका पेशा है। इसी गिरोह ने बीते दिनों पटहेरवा में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया था।

माफिया की चार करोड़ की संपत्ति जब्त

Tags: crime newshindi newshindi news livekushinagar newskushinagar policePolice Encounterup newsup police encounter
Previous Post

आज 77वीं ‘विक्ट्री दिवस’ मना रहा है रूस, पुतिन कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Next Post

D-कंपनी पर NIA का शिकंजा, दाऊद के गुर्गों के 20 ठिकानों पर रेड

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अनुपमा जायसवाल जी पार्टी की एक कर्मठ और समर्पित नेत्री: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी नए भारत के निर्माता, ‘विरासत से विकास’ को दी नई रफ्तार: योगी

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, कहा- योगी आदित्यनाथ हैं भ्रष्टाचार की कमर तोड़ने वाले मुख्यमंत्री

28/04/2026
Raja Raghuvanshi Murder case
क्राइम

राजा रघुवंशी हत्याकांड: जेल से बाहर आएगी सोनम, 11 महीने बाद मिली जमानत

28/04/2026
CM Yogi
Main Slider

पुलिस में एक लाख नई भर्ती इसी वर्ष: मुख्यमंत्री

28/04/2026
Next Post
Dawood

D-कंपनी पर NIA का शिकंजा, दाऊद के गुर्गों के 20 ठिकानों पर रेड

यह भी पढ़ें

murder

पुलिस ने किया गर्दन काटकर हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल

07/12/2021
up board

यूपी बोर्ड में थ्योरी के बाद प्रैक्टिकल परीक्षाओं का भी सिलेबस हुआ कम

13/11/2020
arrested

अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के चार बदमाश ज्वैलर्स की तिजोरी के साथ गिरफ्तार

11/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version