• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के चार बदमाश ज्वैलर्स की तिजोरी के साथ गिरफ्तार

Writer D by Writer D
11/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। महाराजपुर पुलिस को उस दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी जब चेकिंग के दौरान चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि चार चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। तलाशी में बोलेरो पिकअप से एक तिजोरी मिली तो पुलिस के कान खड़े हो गये। पूछताछ में चोरों ने बताया कि करीब 20 दिन पहले रुमा के एक ज्वैलर्स के यहां चोरी की थी उसी की तिजाेरी है जिसे बेचने जा रहे थे। चोरों की निशानदेही पर उनके घर से चोरी के गहने बरामद हो गये हैं।

सीओ हरीकेश यादव ने सोमवार को खुलासा करते हुए बताया कि महाराजपुर पुलिस देर रात चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चोरी का माल एक बोलेरो कार से आ रहा है जो कानपुर बेचने के लिए जा रहा है। इस पर थाना प्रभारी सतीश राठौर ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान तेज कर दिया। इसी दौरान पुरवामीर तिराहे पर एक चार पहिया गाड़ी फतेहपुर की तरफ से आती हुयी दिखाई दी।

पुलिस टीम द्वारा बैरियर लगाकर टार्चों का इशारा कर रोकने का प्रयास किया। गाड़ी चालक द्वारा पुलिस टीम को देखकर गाड़ी को पीछे रोक कर पीछे की तरफ मोड़ने लगा। तब पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया तथा चार व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये। पकड़े गये अभियुक्तों के पास से एक एक तमंचा व दो-दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुए।

बताया कि, पिकअप गाड़ी में देखने पर चोरी का लोहा पाया गया एवं लोहे में दबी एक लोहे की तिजोरी मिली। जिसके बारे में पूछा गया तो अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि यह तिजोरी हम लोगों ने करीब 20 दिन पहले रूमा से एक ज्वैलर्स की दुकान का सटर तोड़कर चुराया था। तिजोरी में रखे जेवरात अपने अपने घर पर होने की बात बतायी। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर उनके घर से 695 ग्राम के जेवरात बरामद किए गये। इसके साथ ही ज्वैलर्स से जेवरात की पहचान कराई गई तो उसने अपने जेवरातों को पहचान लिया। इस पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है और फरार चोरों की तलाश की जा रही है।

सीओ ने बताया कि अंतरजनपदीय चोर गिरोह के गिरफ्तार यश जैन उर्फ ईशान चौबेपुर कानपुर, प्रिंस कुमार कौशांबी, रिंकू उर्फ चकेरी कानपुर और सुलेमान चकेरी कानपुर को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

Tags: crime newskanpur newsup news
Previous Post

राहजनी करने वाले चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Next Post

सपा मुखिया अखिलेश को सपने में कृष्ण कोसने आते हैं : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

इस बेहतरीन डिश से करें दिन की शुरुआत, टेस्ट के साथ मिलेगी हेल्थ भी

15/09/2026
Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

14/09/2026
Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
Next Post

सपा मुखिया अखिलेश को सपने में कृष्ण कोसने आते हैं : योगी

यह भी पढ़ें

Salman once again showed generosity, gave financial help to the needy people

सलमान ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई, जरुरतमंद लोगों को दी आर्थिक मदद

25/06/2021
bada mangal

हनुमान जयंती के दिन एक चुटकी सिंदूर से कर ले ये उपाय, सारे कष्टों से मिलेगी मुक्ति

06/04/2023
Judge Yashwant Verma

अकेले गाड़ी चलाने पर भी आपका मास्क पहनना अनिवार्य : उच्च न्यायालय

07/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version