• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेरठ में चार लोगों में नए कोरोना स्ट्रेन की पुष्टि, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में हड़कंप

Writer D by Writer D
05/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मेरठ, स्वास्थ्य
0
new variant C.1.2 of Corona

new variant C.1.2 of Corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन का खतरा बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस से संक्रमित 4 लोगों में COVID-19 के नए स्‍ट्रेन की पुष्टि हुई है। इससे आमलोगों के साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य महकमे में भी हड़कंप मच गया है। इसे देखते हुए जिले में नए स्‍ट्रेन को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि मेरठ में कोरोना के नए स्‍ट्रेन से संक्रमित लोगों की संख्‍या अब 5 तक पहुंच गई है। इसे देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

संत विहार में लंदन से लौटे दंपती और पल्हेड़ा में उनके दो रिश्तेदारों में नया स्ट्रेन मिला है। दो साल की बच्ची में पहले ही पुष्टि हो चुकी है। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि एक महिला की जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट जारी नहीं हुई है।

प्रदेश में स्ट्रेन-2 के सर्वाधिक मामले मेरठ में दर्ज हो गए हैं। मेरठ से भेजे गए 13 में से 12 सैंपलों की रिपोर्ट मिल गई, जिसमें पांच लोग नए स्ट्रेन की चपेट में आए हैं।

पति बना जुदाई फिल्म का ‘अनिल कपूर’, पत्नी ने लगाई डेढ़ करोड़ की कीमत

थाना टीपी नगर के संत विहार में 14 दिसंबर को एक परिवार लंदन से लौटा था, जिसमें एक बच्ची समेत तीन में कोरोना मिला। स्वास्थ्य विभाग ने सभी का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नई दिल्ली की सीएसआइआर लैब में भेजा, जहां ढाई साल की बच्ची में स्ट्रेन-2 मिला। उसके माता-पिता का वायरल लोड कम होने से जीनोम सिक्वेंसिंग नहीं हो पाई, लिहाजा उनका दोबारा सैंपल मांगा गया।

सोमवार को उनमें भी ब्रिटेन वाले स्ट्रेन की पुष्टि हो गई। उधर, संत विहार के संक्रमित परिवार के पल्हेड़ा में बलवंत नगर निवासी रिश्तेदारों में चार को कोरोना हो गया। उनकी जीनोम रिपोर्ट सोमवार को जारी हुई। इसमें संत विहार की संक्रमित बच्ची के फूफा व उनके घर में 15 साल के लड़के में ब्रिटेन का वायरस मिला। माना जा रहा कि बच्ची की बुआ में भी ब्रिटेन का स्ट्रेन मिल सकता है, जिनकी रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।

Tags: New Corona Strainnew corona strain in upup news
Previous Post

पति बना जुदाई फिल्म का ‘अनिल कपूर’, पत्नी ने लगाई डेढ़ करोड़ की कीमत

Next Post

Xiaomi के इस स्मार्टफोन में हैं कमाल के फीचर्स, बैट्री बैकप कर देगा हैरान

Writer D

Writer D

Related Posts

De Tan
Main Slider

फेस पैक से पाएं खूबसूरत चेहरा

14/06/2026
Puja Ghar
Main Slider

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

14/06/2026
Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
Next Post
kawasaki

Kawasaki ने भारत मे लांच की अपनी दो धांसू बाइक, कीमत 21.9 लाख रुपये से शुरू

यह भी पढ़ें

islamic

इस्लामिक कैलेंडर का शुरू हुआ नया साल, जानें इतिहास और महत्व

30/07/2022
Rose Petals

गुलाब की पंखुड़ियों से मिलेंगे गुलाबी गाल, जानें इस्तेमाल का तरीका

08/06/2023
पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी ‘स्वामित्व’ के तहत सौंपेंगे जमीन के संपत्ति पत्र, जानिए स्कीम की डिटेल

09/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version