Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

RAF सिपाही समेत चार लोग गंगा में डूबे, तीन के शव बरामद

drowning

6 children died by drowning in a pond

प्रयागराज। फाफामऊ गंगा घाट (Phaphamau Ganga Ghat) पर बुधवार को स्नान करते समय आरएएफ सिपाही (RAF Constable) और उनके बेटे-बेटी समेत चार लोग गंगा में डूब (Drowned) गए। घंटे मशक्कत के बाद गोताखोरों ने फौजी समेत उसके बेटे और बेटी का शव बरामद कर लिया, जबकि एक की खोजबीन जारी रही। चार लोगों के डूबने की घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मची रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

बिहार में लखीसराय के मूल निवासी आरएएफ (RAF) 101 बटालियन में तैनात सिपाही उमेश यादव शांतिपुरम फाफामऊ में मकान बनवाकर रहते हैं। बुधवार को वह अपने बेटे विवेक राज (11), पुत्री दीपशिखा (8) और पड़ोस के अभिनव सिंह (8) पुत्र अभय सिंह के साथ फाफामऊ गंगा घाट (Phaphamau Ganga Ghat)  पर स्नान करने के लिए गए थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से चारों लोग डूबने (Drowned) लगे। जब तक लोग समझ पाते वह पानी में लापता हो गए।

घाट पर स्नान कर रहे लोगों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद सिपाही उमेश, उनके बेटे विवेक राज और अभिनव का शव बरामद कर लिया गया। दीपशिखा का कुछ पता नहीं चला।

सेंट्रल बैंकिंग ने RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को ‘गवर्नर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से नवाजा

गंगा में डूबने वाले अभिनव के पिता अभय सिंह भी आरएएफ  सिपाही (RAF Constable) हैं। उनका ट्रांसफर हो चुका है। कुछ दिनों बाद उनको नई जगह पर ज्वॉइन करना था।

Exit mobile version