• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑनर किलिंग में पिता व भाई समेत चार लोग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
13/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, शाहजहांपुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रोशनी हत्याकांड का खुलासा करते हुए थाना कांट पुलिस ने शुक्रवार को युवती के पिता व भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर युवती के कपड़े, आधार कार्ड आदि समान भी बरामद कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र के मोहल्ला मरहैया निवासी बुद्ध पाल ने बीते पांच सितम्बर को मोहल्ले के ही प्रभात नामक युवक पर बेटी रोशनी (18) को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने कांट कोतवाली पुलिस व सर्विलांस की टीम गठित की और घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने और युवती को शीघ्र बरामद करने के निर्देश दिए थे।

छानबीन में मिले साक्ष्यों व मोबाइल सर्विलांस से पता चला की रोशनी का अपहरण नहीं बल्कि हत्या की गई है। हत्या करने वाले भी कोई और नहीं बल्कि उसके ही परिजन थे। छानबीन में यहां भी पता चला कि परिजनो ने चार सितम्बर को रोशनी की हत्या की और रात के अंधेरे में फर्रुखाबाद में ढाई घाट पर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

पुलिस ने मामले को हत्या की धारा में तरमीम किया और रोशनी के पिता बुद्धपाल, भाई बब्लू उर्फ ओमप्रकाश, तहेरा भाई रमेश व चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी बनवारी लाल को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया की रोशनी ने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी,जिसकी जानकारी परीजनों को हो गई थी। परिजन इस वजह से काफी क्षुब्ध थे। इसी वजह से परिजनों ने रोशनी की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया और उसके प्रेमी प्रभात पर रोशनी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजिकृत करा दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने आज फर्रूखाबाद में ढाई घाट पर गड्ढे में छुपाए गए रोशनी के कपड़े, चप्पल व अन्य कागजातों को बरामद कर लिया है।

Tags: crime newsshahjhapur newsup news
Previous Post

प्रियंका गांधी को चुनाव में टक्कर देगी बॉलीवुड की एक्ट्रेस, कही ये बात

Next Post

हत्या के जुर्म में पत्नी समेत तीन को आजीवन कारावास

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
Main Slider

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी ने नूर्नबर्ग किला एवं संग्रहालय का किया भ्रमण

26/02/2026
AI
उत्तर प्रदेश

यूपी के पॉलीटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा का नया दौर, एआई और डेटा साइंस की पढ़ाई होगी शुरू

26/02/2026
BJP
Main Slider

भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों का किया एलान, यहां देखें पदाधिकारियों की सूची

26/02/2026
Farmers
उत्तर प्रदेश

होली पर किसानों के जीवन में खुशहाली का रंग भरेगी योगी सरकार

26/02/2026
Rajya Karmchari Sanyukt Parishad
उत्तर प्रदेश

होली पूर्व बिना शर्त वेतन दें, पोर्टल के नाम पर रोक गलत: परिषद

26/02/2026
Next Post
Life Imprisonment

हत्या के जुर्म में पत्नी समेत तीन को आजीवन कारावास

यह भी पढ़ें

police beaten

पूर्व प्रधान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दरोगा व कांस्टेबल घायल

20/01/2021
Schools Closed

सासाराम हिंसा के बीच बड़ा फैसला, इस दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

02/04/2023
terrorist attack

सोपोर: आतंकी हमले में घायल पार्षद की इलाज के दौरान मौत

30/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version