Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मकान गिरने से युवती सहित चार लोग घायल, मची अफरा तफरी

महानगर के भुजपुरा इस्लामनगर की इब्राहिमपुर बस्ती में शुक्रवार देर रात मकान गिरने से एक युवती सहित चार लोग जख्मी हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहां जलभराव से लगातार यह दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिछले चार दिन में सात मकान गिरे हैं। जिससे लोगों में नगर निगम के खिलाफ गुस्सा है।

वार्ड नंबर 37 के पार्षद अनीस सैफी, पार्षद हफीज अब्बासी, सलमान सलमानी आदि ने बताया कि शुक्रवार रात को इब्राहिमपुर में फहीमुद्दीन का मकान गिर गया। जिसमें फहीमुद्दीन के अलावा इनाया, शायरना, इमराना एवं एक अन्य युवक घायल हो गए।

पंचायत सेक्रेटरी की चाक़ू से गोदकर हत्या, ससुराल पक्ष पर लगा आरोप

दुर्घटना के समय ये लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। सूचना के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घायलों से जानकारी ली और तत्काल उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि इस इलाके में जलभराव के कारण चार दिन मे सात मकान गिर चुके हैं।

जिससे लेागों में बेहद गुस्सा है। वहीं नौरंगाबाद में भारती स्वीट्स के पीछे जलभराव की शिकायत आने पर नगर निगम द्वारा पानी निकालने के लिए पंप भेजा गया है। कुछ अन्य जगहों से भी शिकायतें आई है।

Exit mobile version