• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अन्तरराज्यीय गैंग के चार लुटेरे गिरफ्तार, लूट के दो लाख बहत्तर हजार रुपया बरामद

Writer D by Writer D
08/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रयागराज
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। एसओजी शहर उत्तरी, सिविल लाइंस एवं कर्नलगंज थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने अन्तर राज्यीय गैंग के चार लुटेरों को रविवार दोपहर गिरफ्तार किया। टीम ने एक्सिस बैंक में आठ लाख की टप्पेबाजी एवं कर्नलगंज क्षेत्र से अधिवक्ता के भाई से हुई तीन लाख रुपये की लूट मामले का खुलासा करते हुए 2,72,000 रुपया नगद, चोरी की तीन मोटर साइकिल, मोबाइल बरामद किया है।

उक्त जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य पश्चिम बंगाल के जलपायीगुड़ी जनपद में राजगंज थाना क्षेत्र के फाटाफोकर निवासी रवीन्द्र ग्वाल, झांझपुर गांव निवासी अनुप ग्वाल, बिहार के कटिहार जनपद में स्थित कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुरावगंज निवासी पुष्पेन्द्र यादव गिरोह का मास्टर माइन्ड है। इसका पड़ोसी मनोज यादव है।

गिरोह का सिद्धान्त है अहिंसावादी के साथ असलहे का नहीं करते प्रयोग

पूछताछ के दौरान टीम को आरोपितों ने बताया कि बैंक या जहां पैसे का अधिक लेन-देन होता है, वहां सबसे पहले रेकी करते हैं और इनका मुख्य मोटिव रहता है कि किसी तरह की हिंसा नहीं करेंगे, चाहे खुद पिट जाय और जेल चला जाय, लेकिन किसी की हत्या या फिर जानलेवा हमला नहीं करते हैं।

सीसीटीवी से हुआ खुलासा

कर्नलगंज के मम्फोर्डगंज में अधिवक्ता से 1 नवम्बर को हुई तीन लाख की लूट का खुलासा हुआ है। पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से 272000 रुपये बरामद हुए है। वारदात को अंजाम देने से पूर्व शहर में गिरोह के सदस्य तीन मोटर साइकिल से पहुंचे और एसआरएन में मोटर साइकिल खड़ी कर दिया और वहां से गुरूकृपा होटल में जाकर रूक गए। दूसरे दिन आटो से एसआरएन पहुंचे और वहां मोटर साइकिल उठाया और लूट करने के बाद वहां से फरार हो गए।

एसपी सिटी ने बताया कि इसी गिरोह के सदस्य सिविल लाइंस में 17 दिसम्बर 2020 को एक्सिस बैंक में आठ लाख रुपए की टप्पेबाजी करने वाले चार सदस्य थे। दोनों वारदातों को अंजाम देने में एक सदस्य कामन था।

सिविल लाइंस में हुए वारदात में सात सदस्य सक्रिय थे। लेकिन कर्नलगंज हुई लूट में चार सदस्य सक्रिय थे। गिरोह के फरार तीन सदस्यों की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

Tags: crime newsPrayagraj Newsup news
Previous Post

दोस्तों ने की थी ‘रंजीत’ की हत्या, गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव

Next Post

बेटी के घर आए पिता का रास्ते में मिला शव

Writer D

Writer D

Related Posts

blackhead
Main Slider

व्हाइटहेड्स ने छीन ली खूबसूरती, तो ऐसे पाएं छुटकारा

01/06/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से मिलेगा चेहरे को छुटकारा, फॉलो करें ये ब्यूटी हैक्स

01/06/2026
Potato
Main Slider

स्किन की समस्याओं का रामबाण इलाज हैं ये सब्जी

01/06/2026
monsoon
Main Slider

मानसून के स्वागत की ऐसे करें तैयारी, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

01/06/2026
Niti Extreme Ultra Run
Main Slider

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन : फिट इंडिया और सीमांत पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल

31/05/2026
Next Post
The entire family was found dead

बेटी के घर आए पिता का रास्ते में मिला शव

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई

15/08/2020
arjun kapoor

अर्जुन कपूर हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

06/09/2020

कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार का खर्च सरकार वहन करेगी : योगी

25/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version