भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को महज 9 घंटे में ही कोरोना वायरस के खिलाफ 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। अभी भी वैक्सीनेशन जारी है। यानी यह आंकड़ा अभी और ऊपर जाएगा।
इससे पहले दोपहर डेढ़ बजे तक ही एक करोड़ से ज्यादा डोज लगाए जा चुके थे। वैक्सीनेशन प्रोग्राम की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि हर सेकेंड 527 से ज्यादा डोज लगाए जा रहे हैं। हर घंटे 19 लाख से ज्यादा डोज दिए जा रहे हैं।
9 hours. 2 Crore Vaccine Doses Administered.
Great Going, India! #LargestVaccineDrive #VaccineSeva pic.twitter.com/iGEse1TmXg— MyGovIndia (@mygovindia) September 17, 2021
CM योगी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, बांटे उपहार
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन के 77.77 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराए गए है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन के 6.17 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।