• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेपाल विमान हादसे में बुझ गए गाजीपुर के चार घरों के चिराग, मचा कोहराम

Writer D by Writer D
15/01/2023
in उत्तर प्रदेश, गाजीपुर
0
nepal plane crash

nepal plane crash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। नेपाल में रविवार को हुए विमान हादसे (Plane Crash) में 72 लोगों की मौत हो गई। इसमें से पांच लोग भारत के हैं। जिनमें से चार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी थे। हादसे की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। सभी युवक एक साथ 12 जनवरी को वाराणसी से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए रवाना हुए थे।

हादसे (Plane Crash) से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। गाजीपुर के सोनू जायसवाल हादसे के वक्त फेसबुक पर लाइव थे। पहले वह विमान के अंदर और बाहर का सीन दिखाते हैं। इस दौरान विमान में सभी यात्री खुश नजर आ रहे हैं। कुछ सेंकेड बाद विमान हवा में गोते खाने लगती है। अचानक आग की लपटें दिखाई देने लगती हैं और प्लेन क्रैश हो जाता है। इस दौरान चीखपुकार की आवाज भी आती है।

गाजीपुर जिले के चकजैनब गांव निवासी सोनू जायसवाल (28), चकदरिया चकजैनब निवासी अनिल राजभर (28), अलावलपुर अफ्गां निवासी विशाल शर्मा  (23) और धरवां गांव निवासी अभिषेक सिंह कुशवाहा (23) मित्र थे। 12 जनवरी को अनिल राजभर, विशाल शर्मा और अभिषेक सिंह कुशवाहा एक साथ वाराणसी के सारनाथ पहुंचे।

ATR-72 Plane Crash: अब तक 68 शव बरामद, किसी के भी बचने की संभावना नहीं

वहां से सोनू जायसवाल को साथ लेकर काठमांडू के लिए रवाना हुए। चारों ने काठमांडू से पोखरा के लिए फ्लाइट पकड़ी, लेकिन विमान खराब मौसम की वजह से पोखरा हवाई पट्टी पर उतरने से पूर्व दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

शाम करीब पांच बजे बरेसर थाने पर चारों युवकों के मौत की सूचना मिली। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिससे कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। वहीं आसपास सटे इन युवकों के गांव में गमगीन माहौल पसरा रहा।

Tags: ATR-72ATR-72 plane crashgajipur newsup news
Previous Post

भारत ने दर्ज की वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत, श्रीलंका को रौंदकर जीती सीरीज

Next Post

सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे की भूमि का किया निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे सीएम योगी, परिवार को दी सांत्वना

25/05/2026
AK Sharma
Main Slider

देश में सबसे अधिक विद्युत आपूर्ति वाला राज्य बना उप्र: एके शर्मा

25/05/2026
IPS
Main Slider

प्रदेश के 29 PPS अधिकारियों को बड़ा तोहफा, बनेंगे IPS

25/05/2026
Ravi Yadav Encounter
उत्तर प्रदेश

दूल्हे की हत्या करने वाला मिट्टी में मिला, एक लाख का इनामी था रवि यादव

25/05/2026
Marco Rubio
उत्तर प्रदेश

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे आगरा, सपत्नीक ताजमहल की खूबसूरती को निहारा

25/05/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे की भूमि का किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें

Afghan Embassy

अफगान दूतावास ने भारत में बंद किया कामकाज, सामने आई ये बड़ी वजह

01/10/2023
दिग्विजय सिंह

राज्यसभा सांसदों की बैठक में दिग्विजय सिंह ने दी राहुल गांधी को अपनी सक्रियता बढ़ाने की राय  

02/08/2020
PM Modi inaugurated 167 projects worth Rs 5500 crore

पीएम मोदी ने किया 5500 करोड़ की 167 परियोजनाओं का शुभारंभ

13/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version