• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिना दूल्हों के सैकड़ों दुल्हनों की करा दी शादी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का बड़ा फर्जीवाड़ा

Writer D by Writer D
31/01/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया
0
Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। यूपी के बलिया जनपद में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह (Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna) में बड़ी धांधली का खुलासा हुआ है। यहां 25 जनवरी को 568 जोड़ों की शादी हुई थी। लेकिन इसमें बड़ी संख्या में दूल्हों के बिना ही दुल्हनों की शादी करा दी गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ दुल्हनें खुद ही वरमाला पहन ले रही हैं। सामूहिक विवाह में अपात्रों की जांच के लिए सीडीओ ने 20 सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। इस मामले में बलिया के जिलाधिकारी कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna) के तहत सरकार 51 हजार रुपये देती है। हर जिले में इसका आयोजन होता है। इसी क्रम में बलिया जिले में 568 जोड़ों की शादी कराई गई थी। लेकिन अब इसमें फर्जीवाड़ा निकलकर सामने आया है। सैकड़ों दुल्हनों की बिना दूल्हों की ही शादी करवा दी गई। कई सारी दुल्हनों ने तो अपने ही हाथों से अपने गले मे वरमाला डाल ली। बुर्के में आई कई मुस्लिम दुल्हनों ने भी अपने हाथ से ही वरमाला डाली।

पूछने पर पता चला कि इनमें कई सारी लड़कियां घूमने-फिरने के लिए आई थीं, जिन्हें पैसे का लालच देकर सामूहिक विवाह योजना में फर्जी तरीके से बैठा दिया गया। ताकि, कागजों में गिनती हो जाए और सरकारी खजाने से पैसे ले लिए जाएं।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू, शादी के लिए मिलेंगे इतने हजार रुपए

घटना का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद बवाल मच गया। मामले में बांसडीह विधानसभा से बीजेपी की विधायक केतकी सिंह ने कहा कि घटना संज्ञान में है। किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। यह गरीबों के साथ खिलवाड़ है। जिला प्रशासन ने भी जांच टीम गठित कर दी है। एफआईआर के आदेश दिए गए हैं।

फिलहाल, CDO ने एक बयान में कहा कि 20 सदस्यीय टीम जांच कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाली धनराशि को तत्काल रोक दिया गया है। अभी तक 20 पात्रों कि जांच में 8 लोग लोग फर्जी पाए गए है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रिकवरी कराई जाएगी।

Tags: ballia newscrime newsmukhyamantri samuhik vivah yojnaup news
Previous Post

बजरंगबली के दरबार में पहुंची स्वाति मालीवाल, राज्यसभा सांसद के रूप में आज लेंगी शपथ

Next Post

बजट से पहले मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, स्मार्टफोन होंगे सस्ते

Writer D

Writer D

Related Posts

Job Fair
Main Slider

रोजगार मेले में 27 हजार युवाओं का पंजीकरण, बड़ी संख्या में मिली नौकरी

13/04/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार की पहल, आंबेडकर जयंती बनेगी सामाजिक न्याय और जनसशक्तीकरण का महापर्व

13/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

13/04/2026
CM Dhami
Main Slider

16 अप्रैल से संसद में ‘नारी शक्ति’ पर विशेष चर्चा, सीएम धामी ने जताई खुशी

13/04/2026
1912 helpline number
उत्तर प्रदेश

हेल्पलाइन 1912 बनी विद्युत उपभोक्ताओं का संबल, 2025-26 में करीब 99% शिकायतों का निस्तारण

13/04/2026
Next Post
Smartphones

बजट से पहले मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, स्मार्टफोन होंगे सस्ते

यह भी पढ़ें

Murder

दवा व्यापारी और छात्रा की हत्या से दहला जिला

25/01/2023
Kendriya Vidyalayas

केंद्रीय विद्यालयों ने बढ़ाई कक्षा 1 में प्रवेश की आयु

10/03/2022
CM Dhami

सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं, विकास पुस्तिका 2024 का किया विमोचन

09/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version