• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नौकरी डॉटकॉम कर्मी बताकर जालसाज ने अकाउंट से पार किए हजारों रुपए

Writer D by Writer D
17/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में जॉब प्रोफाइल शार्ट लिस्टेड करवाने के नाम पर जालसाज ने पीडि़त के खाते से हजारों रुपये पार कर लिए। पीडि़त द्वारा कॉल करने पर आरोपी ने दूसरा बैंक अकाउंट नंबर मांगा था। पीडि़त की तहरीर पर अज्ञात जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि शंकर विहार कालोनी हनुमान मार्केट कमता चिनहट निवासी अ ब्रीश के मोबाइल फोन पर 13 जनवरी को अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई थी। कॉलकर्ता नौकरी डॉटकाम का कर्मचारी बताया और पीडि़त से जॉब प्रोफाइल शार्ट लिस्टेड करवाने के लिए कहा। प्रोफाइल अपडेट के नाम 10 रुपये शुल्क लगने की बात कही। पीडि़त जालसाज की बातों में फंस गया और उसने जॉब प्रोफाइल अपडेट कराने के लिए हामी भर दी।

मिशन शक्ति के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर होगा विशेष सप्ताह : मनोज कुमार

जालसाज के द्वारा बताये गए तरीके से पीडि़त ने 10 रुपये उसके खाते में ट्रांसफर्र कर दिए। पैसा ट्रांसफर्र होते ही पीडि़त का मोबाइल फोन हैक हो गया। जिसके बाद पीडि़त ने जालसाज द्वारा भेजे गए लिंक को साइनअप कर दिया। कुछ ही देर में पीडि़त के बैंक अकाउंट से 8 हजार 690 और 1 हजार 900 रुपये दो बार में कट गए। पीडि़त ने तत्काल उसी नंबर पर कॉल की जिससे जालसाज की कॉल आई थी। इस बार कॉल अज्ञात महिला ने उठाई थी।

पीडि़त की शिकायत पर महिला ने कहा कि आप दूसरा बैंक अकाउंट नंबर दीजिए, आपका पैसा वापस हो जायेगा। हालांकि पीडि़त ने जालसाजी का खेल भांप लिया था और उसने दूसरा बैंक अकाउंट नंबर नहीं दिया। पीडि़त ने मामले की जानकारी सुशान्त गोल्फ सिटी प्रभारी को दी। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर अज्ञात जालसाज के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Tags: Cyber crimeLucknow News
Previous Post

जंगल में फंदे से लटकता मिला टुंडे कबाबी कर्मी का शव, आत्महत्या की आशंका

Next Post

अवैध शराब के कारोबारियों को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में शराब बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

sleeping
Main Slider

पीने के अलावा इस काम भी आती हैं कॉफी, जानें इस्तेमाल करने के तरीके

12/11/2025
Ram Mandir
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होगा श्रीराम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण

11/11/2025
Vande Bharat Train
उत्तर प्रदेश

वाराणसी से खजुराहो के लिए नई वंदे भारत ट्रेन पर्यटन उद्योग में नया अध्याय लिखने को तैयार

11/11/2025
Main Slider

उत्तराखण्ड: पांच प्रमुख सुधार श्रेणियों में टॉप अचीवर्स पुरस्कार, राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार सुधार कार्ययोजना के तहत मिले अवार्ड

11/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

यह योजना सरकार की पारदर्शी संवेदनशील और जनहितैषी सोच का प्रतिबिंब है: एके शर्मा

11/11/2025
Next Post
Illegal liquor

अवैध शराब के कारोबारियों को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में शराब बरामद

यह भी पढ़ें

Murder

प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, 10 राउंड फायरिंग से थर्राई राजधानी

11/04/2025
Dead Body

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

12/04/2022

इन परिस्थितियों में भूलकर भी ना करें हनुमानजी की पूजा, होता है अशुभ

04/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version