• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, 10 राउंड फायरिंग से थर्राई राजधानी

Writer D by Writer D
11/04/2025
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक फॉर्च्यूनर कार में बैठे प्रॉपर्टी डीलर की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या (Murder) कर दी गई। प्रॉपर्टी डीलर अपने घर से जिम जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब 7:15 बजे अज्ञात हमलावरों ने एक के बाद एक 8 से 10 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

गोली लगने से घायल प्रॉपर्टी डीलर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि राजकुमार अपने घर से जिम के लिए निकले थे। राजकुमार दलाल पश्चिम विहार में ही रहते थे और पेशे से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे।

हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग की, जिनमें से कई गोलियां सामने से मारी गईं। गोलीबारी के दौरान इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजकुमार को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक दर्जन से ज्यादा गोलियों के खोखे बरामद हुए हैं। फॉरेंसिक टीम और क्राइम टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। एफएसएल (FSL) टीम ने कार और आस-पास के इलाके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने बताया कि हमलावर स्कूटी या बाइक सवार हो सकते हैं, जो पहले से राजकुमार का पीछा कर रहे थे। हत्या के पीछे रंजिश, लेन-देन या आपसी दुश्मनी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

पश्चिम विहार ईस्ट थाना (PS Paschim Vihar East) पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक हत्या के पीछे का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती तौर पर यह सुनियोजित मर्डर का मामला लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतक के परिजनों और जान-पहचान वालों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

Tags: crime newsdelhi newsNational news
Previous Post

हडसन नदी में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, सीमेंस के सीईओ अगस्टिन समेत पूरे परिवार की मौत

Next Post

योगी ने साकार किया राम को रोटी से जोड़ने का सपना

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर CM धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

11/08/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
Next Post
CM Yogi

योगी ने साकार किया राम को रोटी से जोड़ने का सपना

यह भी पढ़ें

CM Yogi

अन्नदाता किसानों ने दिखाया उत्तर प्रदेश का सामर्थ्यः सीएम योगी

25/09/2022
Changes in the rules for withdrawing money from EPFO ​​account

EPFO खाते से पैसे निकालने के नियमों में हुआ बदलाव

05/06/2021
terrorist Shakeel

गिरफ्तार आतंकी शकील ने किया बड़ा खुलासा, ‘फ्रूट बम’ से धमाका करने की थी तैयारी

17/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version