Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत ढाई करोड़ प्रवासियों को मुफ्त अनाज किया वितरित

Self-reliant India scheme

आत्मनिर्भर भारत योजना

नई दिल्ली| राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत अब तक आठ करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 2.51 करोड़ प्रवासी मजदूरों को ही मुफ्त अनाज वितरित किया है। केन्द्रीय खाद्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  मंत्रालय ने इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अनाज का कम वितरण यह बताता है कि प्रवासी कामगारों की वास्तविक संख्या कम थी।

बिहार में 30 हजार शिक्षकों की रुकी नियुक्ति पर फिर जारी की अधिसूचना

खाद्य मंत्रालय ने कहा कि योजना के तहत कम लोगों को लाभ मिलने को योजना का कमजोर प्रदर्शन नहीं माना जाना चाहिए। क्योंकि आठ करोड़ प्रवासी का आंकड़ा वास्तविक लक्ष्य नहीं माना जाना चाहिए। केन्द्र सरकार ने मई मध्यम में आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत प्रवासी मजदूरों को पांच किलो खाद्यान्न और एक किलो ‘चना मुफ्त वितरित करने की घोषणा की थी।

खाद्य मंत्रालय ने कहा, ”17 अगस्त तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 6.38 लाख टन अनाज में से राज्य अथवा संघ शासित प्रदेशों ने आत्मनिर्भर भारत याजना के तहत पहचान किए गए प्रवासियों और रास्ते फंसे प्रवासियों को 2.49 लाख टन (39 प्रतिशत) अनाज का ही वितरण कर पाए।

मोदी कैबिनेट ने देश के तीन और हवाई अड्डों का परिचालन निजी हाथों में सौंंपा

मंत्रालय का कहना है कि यह वितरण हालांकि 31 अगस्त तक जारी रहेगी इसलिए हो सकता है कि कुछ और प्रवासियों को इस मुफ्त खाद्यान्न योजना का लाभ मिल जाएगा।

Exit mobile version