• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फ्रांस के राजदूत इमैन्युएल लेनैन ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

Writer D by Writer D
26/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
French ambassador meets CM Yogi

French ambassador meets CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को यहां फ्रांस के राजदूत इमैन्युएल लेनैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनो ने फ्रांस और भारत विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के बीच सम्बन्धों को और प्रगाढ़ करने के बारे में विचार-विमर्श किया।

श्री योगी ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच में पुराने समय से मजबूत सम्बन्ध हैं। उन्होंने फ्रांस सरकार द्वारा भारत को समय पर फाइटर जेट राफेल उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध फ्रांस भारत का सहयोगी है। उत्तर प्रदेश में फरवरी में डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया गया था, जिसमें 24 फ्रेंच कम्पनियों ने भाग लिया था।

आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी ने शेयर की ऐसी तस्वीरें

उन्होने फ्रांस को उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि यहां पर निवेश की असीमित सम्भावनाएं मौजूद हैं। निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सेक्टोरल पाॅलिसियों का निर्धारण किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए भी सकारात्मक माहौल बनाया गया है। ‘ईज़ आफ डुइंग बिज़नेस’ में उत्तर प्रदेश देश में दूसरे नम्बर पर है। देश में दो डिफेंस काॅरिडोर स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से एक उत्तर प्रदेश में बन रहा है।

श्री योगी ने कहा कि डिफेंस काॅरिडोर में एमआरओ, साइबर सिक्योरिटी इत्यादि क्षेत्रों में निवेश की काफी सम्भावनाएं मौजूद हैं। फ्रांस में उत्तर प्रदेश के ओडीओपी उत्पादों के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध है। उन्होंने प्रदेश में स्थापित किए जा रहे मेडिकल डिवाइस पार्क तथा फार्मा पार्क में बड़े पैमाने पर फ्रांस की कम्पनियां निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने फ्रांस के राजदूत से उत्तर प्रदेश में मौजूद निवेश के सकारात्मक माहौल का पूरा लाभ उठाने के लिए कहा। इससे भारत, उत्तर प्रदेश और फ्रांस के बीच सम्बन्ध और सघन होंगे।

बंगाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर जानलेवा हमला

श्री लेनैन ने कहा कि फ्रांस अपने देश तथा भारत, खास तौर पर उत्तर प्रदेश के मध्य सहयोग बढ़ाना चाहता है। यहां के छात्र-छात्राओं को फ्रांस के विश्वविद्यालयों में अध्ययन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने आईआईएम लखनऊ का भ्रमण किया है। उनकी टीम प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों का भ्रमण करेगी। फ्रांस शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के साथ सहयोग बढ़ाना चाहता है।

उन्होंने कहा कि फ्रांस के विश्वविद्यालयों तथा उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों के मध्य आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए एमओयू भी साइन किया जा सकता है।

श्री लेनैन ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के फलस्वरूप सप्लाई चेन को सुदृढ़ करने के लिए कई फ्रेंच कम्पनियां चीन से अन्यत्र शिफ्ट हो रही हैं। इनके लिए भारत प्रथम वरीयता वाला देश है। उत्तर प्रदेश में मौजूद सकारात्मक निवेश वातावरण के सम्बन्ध में फ्रांस की कम्पनियों को अवगत कराया जाएगा। फ्रांस की सुप्रसिद्ध कम्पनी ‘थालेस’ ने नोएडा में अपना कार्यालय स्थापित किया है। प्रदेश में निवेशकों को प्रदान की जा रही सुविधाओं को देखते हुए अन्य फ्रेंच कम्पनियां भी नोएडा में अपने कार्यालय स्थापित कर सकती हैं।

Tags: cm yogifrench ambassador emmanuel lenainFrench ambassador meets CM Yogipolitical newsup newsup news in hindiUttar Pradesh News
Previous Post

बुद्धिमान बनने के मनुष्य को अपनानी चाहिए ये 4 आदतें

Next Post

शिवराज बोले: पात्र आदिवासी बंधुओं को मिलेंगे काबिज भूमि के पट्टे

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

मुख्यमंत्री के निर्देश, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम ग्राउंड जीरो पर तत्पर

18/09/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

प्रयाग और राजिम जुड़ा रेल नेटवर्क से, विष्णुदेव साय ने मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

18/09/2025
Amrit Abhijat
Main Slider

यूपी में 14 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, नगर विकास से हटाए गए अमृत अभिजात

18/09/2025
Bhagat Singh Koshyari
Main Slider

मोदी-धामी की मजबूती से ही उत्तराखंड का अगला दशक: कोश्यारी

18/09/2025
Dhami
Main Slider

मुख्य सड़कों की शीघ्र मरम्मत करते हुए यातायात बनाए सामान्य: मुख्यमंत्री

18/09/2025
Next Post
shivraj singh chauhan

शिवराज बोले: पात्र आदिवासी बंधुओं को मिलेंगे काबिज भूमि के पट्टे

यह भी पढ़ें

Clat Result

CLAT ने घोषित किया रिजल्ट, इस वेबसाइट पर चेक करें अपना नाम

29/07/2021
Ranvir shorey Pooja Bhatt

रणवीर शौरी: ‘भट्ट परिवार ने हर प्लेटफॉर्म में मेरे बारे में झूठ कहा कि मैं शराबी हूं’

30/08/2020
yogi-maithani

CM योगी से मिले विधायक मैथानी, सीटीआई नहर के सौंदर्यीकरण का किया अनुरोध

19/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version