Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

GATE 2022 स्कोरकार्ड हुआ जारी, ऐसे करें चेक

GATE 2022

GATE 2022

नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर की ओर से 17 मार्च को (GATE 2022) के परिणाम  जारी कर दिए गए थे। अब  (IIT) ने (GATE 2022) का स्कोरकार्ड जारी किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम (GATE 2022) की आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp पर देख सकते हैं।

GATE एग्जाम का रिजल्ट 17 मार्च को होगा जारी, ऐसे करे चेक

उम्मीदवार (GATE 2022) स्कोरकार्ड को अपनी एनरोलमेंट ID या ईमेल पते और पासवर्ड के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं। (GATE 2022) की परीक्षा का आयोजन  5, 6, 12 और 13 फरवरी को किया गया था।

GATE 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन, इस महीने होगा एग्जाम

बता दें, रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की और क्वेश्चन पेपर भी जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर लॉग इन कर सकते हैं और स्कोर चेक कर सकते हैं।   इस फाइनल आंसर की के आधार पर (GATE 2022) परिणाम तैयार किया गया है। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि किसी भी प्रश्न के मामले में, वे अपने गेट स्कोर को बेहतर ढंग से समझने के लिए इस आंसर की के साथ अपने उत्तरों को क्रॉस-चेक कर सकते हैं।

GATE की फाइनल आंसर की जारी, gate.iitb.ac.in पर करें चेक

(GATE 2022) ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड-

स्टेप 1– गेट की आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.in पर जाएं।

स्टेप 2– लॉगिन टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3– अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।

स्टेप 4– आपका (GATE 2022) स्कोर कार्ड स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।

स्टेप 5– अब स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें।

स्टेप 6–  भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Exit mobile version