• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानिए इस्लाम मजहब में कुर्बानी के महत्व को बताती है बकरीद

Desk by Desk
01/08/2020
in Categorized
0
बकरीद 2020

बकरीद 2020

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। बकरीद इस साल 1 अगस्त को मनाई जाएगी। बकरीद को ईद-उल-अजहा, ईद-उल-जुहा, बकरा ईद, के नाम से जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार हर साल बकरीद 12वें महीने की 10 तारीख को मनाई जाती है। यह रमजान माह के खत्म होने के लगभग 70 दिनों के बाद मनाई जाती है। बकरीद पर कुर्बानी देने की प्रथा है। यह इस्लाम मजहब के प्रमुख त्योहारों में से एक है। आइए जानते हैं इस्लाम में क्या है बकरीद का महत्व।

ऐसे मनाई जाती है बकरीद

बकरीद पर इस्लाम धर्म के लोग साफ-पाक होकर नए कपड़े पहनकर नमाज पढ़ते हैं। नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी दी जाती है। ईद के मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों और करीबों लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईद की नमाज में लोग अपने लोगों की सलामती की दुआ करते हैं। एक-दुसरे से गले मिलकर भाईचारे और शांति का संदेश देते हैं। बाजारों में भी रौनक दिखाई देती है।

ये है बकरीद का इतिहास

इस्लाम मजहब की मान्यता के अनुसार, कहा जाता है अल्लाह ने हजरत इब्राहिम से सपने में उनकी सबसे प्रिय चीज की कुर्बानी मांगी थी। हजरत इब्राहिम अपने बेटे से बहुत प्यार करते थे, लिहाजा उन्होंने अपने बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया। अल्लाह के हुक्म की फरमानी करते हुए हजरत इब्राहिम ने जैसे ही अपने बेटे की कुर्बानी देनी चाही तो अल्लाह ने एक बकरे की कुर्बानी दिलवा दी। कहते हैं तभी से बकरीद का त्योहार मनाया जाने लगा। इसलिए ईद-उल-अजहा यानी बकरीद हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में ही मनाया जाता है।

इनकी दी जाती है कुर्बानी

बकरीद का पर्व इस्लाम के पांचवें सिद्धान्त हज को भी मान्यता देता है। बकरीद के दिन मुस्लिम बकरा, भेड़, ऊंट जैसे किसी जानवर की कुर्बानी देते हैं। इसमें उस पशु की कुर्बानी नहीं दी जा सकती है जिसके शरीर का कोई हिस्सा टूटा हुआ हो, भैंगापन हो या जानवर बीमार हो बकरीद के दिन कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। एक खुद के लिए, दूसरा सगे-संबंधियों के लिए और तीसरे हिस्से को गरीब लोगों में बांटे जाने का चलन है।

Tags: 'बकरा-ईद'bakra eid date 2020bakrid 2020Eid Mubarakeid ul adha in india 2020eid ul azhaeid-ul-adhakurbani eid 2020ईद 2020बकरीद 2020बकरीद कब है 2020बकरीद का इतिहासबकरीद की कुर्बानी
Previous Post

उमा भारती को मिला रामजन्म न्यास की तरफ से अयोध्या पहुंचने का न्योता

Next Post

कोरोना से बचाव के लिए सभी जिलों में हो अधिक से अधिक जांच : नितीश

Desk

Desk

Related Posts

ganga expressway
Categorized

गंगा एक्सप्रेसवेः मेरठ से प्रयागराज तक हर जिले में बदलेगा विकास का स्वरूप

27/04/2026
cm dhami
Categorized

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ : मुख्यमंत्री धामी पहुंचे खैरी मानसिंह के बहुउद्देशीय शिविर में

02/01/2026
Diet Therapy in Diabetes – Key to a Healthy Life: Sunil Yadav
Categorized

डायबिटीज में आहार चिकित्सा- स्वस्थ जीवन की कुंजी: सुनील यादव

13/11/2025
Manufacturing Activities
Categorized

चीन में अगस्त महीने में घरेलू मांग की वजह विनिर्माण गतिविधियों बढ़ी

31/08/2020
Atal Pension Scheme
Categorized

न्यूनतम रिटर्न की गारंटी वाली पेंशन योजना पेश करने की तैयारी : पीएफआरडीए

31/08/2020
Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar assembly election

कोरोना से बचाव के लिए सभी जिलों में हो अधिक से अधिक जांच : नितीश

यह भी पढ़ें

East Kali River

केंद्र ने योगी सरकार को एसटीपी, पूर्वी काली नदी कायाकल्प को दी हरी झंडी

26/02/2023
Yoga

इन्टिग्रेटेड योगाभ्यास के साथ सत्र का शुभारंभ

04/07/2021
Navdeep Rinwa

ECE ने भरा गणना प्रपत्र, मतदाताओं से की SIR अभियान में जुड़ने की अपील

08/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version