• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गाजियाबाद : श्मशान घाट में छत गिरी, 18 की मौत, मुख्यमंत्री ने 2-2 लाख रुपये दिया मुआवजा

Desk by Desk
03/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गाजियाबाद, राष्ट्रीय
0
श्मशान घाट में छत गिरी Roof falls in cremation ground

श्मशान घाट में छत गिरी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद जिले में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर गई है। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग अभी भी दबे हुए हैं, जबकि 20 से ज्यादा लोग लोगों को मलबे से निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में पिलरों पर लिंटर पड़ा था। बारिश में लिंटर अचानक गिर गया। जिसके नीचे 40 से ज्यादा लोग दब गए। दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौत की हो गई है। अब तक एमएमजी अस्पताल में 18 लोगों के शव आ चुके हैं।

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना में मृतकों के आश्रितों को ₹02-02 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही मण्डलायुक्त, मेरठ एवं ADG, मेरठ जोन को घटना के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।

— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) January 3, 2021

बता दें कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग मुरादनगर के डिफेंस कॉलोनी निवासी फल विक्रेता जयराम (उम्र करीब-65) की अंत्येष्टि में आए थे। ये सभी लोग अंत्येष्टि के बाद गेट से सटी गैलरी में मौन धारण करने के लिए जमा हुए थे।

इसी दौरान ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ढाई माह पहले झोपड़ी नुमा गैलरी का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि सरिया को छोड़ निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। गैलरी ढहते ही निर्माण सामग्री चूरे में तब्दील हो गई।
फिलहाल पुलिस प्रशासन ने बचाव अभियान चला रखा हैं। मौके पर भारी भीड़ जमा है। बारिश के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है।गाजियाबाद के जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं।

वहीं, गाजियाबाद में श्मशान घाट में परिसर की छत गिरने से दबे लोगों को निकालने के लिए राज्य आपदा मोचन बलवीर दल मुरादाबाद की टीम सूचना मिलते ही रवाना हो गई। उप निरीक्षक आशुतोष पांडे इस टीम की अगुवाई कर रहे हैं। टीम में 20 लोग शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

डीएम के घर में चोरों ने साफ किया हाथ, 4 महीने में दूसरी बार हुई चोरी

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मण्डलायुक्त, मेरठ एवं एडीजी, मेरठ जोन को घटना के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने नगर पालिका ईओ से निर्माण के मामले में तत्काल पूरी रिपोर्ट मांगी है। उधर शासन ने भी रिपोर्ट तलब की है। कुछ ही देर में कई अधिकारियों पर कार्रवाई होने की संभावना है।

Tags: crematorium ghatGhaziabad Hindi Samacharghaziabad newsGhaziabad News in Hindighaziabad policeghaziabad police newsLatest Ghaziabad News in HindiRoof collapsesroof collapses in muradnagarRoof falls in cremation groundश्मशान घाट में छत गिरी
Previous Post

डीएम के घर में चोरों ने साफ किया हाथ, 4 महीने में दूसरी बार हुई चोरी

Next Post

कश्मीर बर्फ की सफेद चादर से ढकी : स्थानियों पर सितम, पर्यटकों के खिले चेहरे

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड योग और ऋषि मुनियों की भूमि: मुख्यमंत्री

19/06/2025
curry leaves
फैशन/शैली

यहां लगाएं करी पत्ते का पौधा, घर में आएगी सुख-समृद्धि

19/06/2025
Night Shift
Main Slider

रात में काम करने वाले इस बीमारी से होते है शिकार

19/06/2025
Masala Macaroni
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये डिश, बच्चों को चेहरे पर आएगी मुस्कान

19/06/2025
Som Pradosh
Main Slider

सोम प्रदोष व्रत के दिन करें इन मंत्रों का जाप, वैवाहिक जीवन में भर जाएंगी खुशियां

19/06/2025
Next Post
kashmir covered with white snow

कश्मीर बर्फ की सफेद चादर से ढकी : स्थानियों पर सितम, पर्यटकों के खिले चेहरे

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया ने कोहली को दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’, कैप्टन रोहित से प्लेयर ने कही ये बात

05/03/2022
CM Dhami

‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तरकाशी के सीमावर्ती गांव का जिक्र उत्तराखंड के लिए गौरव की बात: मुख्यमंत्री

29/09/2024

पुरानी पेंशन योजना बुरी थी तो सपा सरकार ने लागू क्यों की : सीएम योगी

31/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version