• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP नेता के घर पहुंची गर्लफ्रेंड का हाई-वोल्टेज ड्रामा, धरने पर बैठ लगाए गंभीर आरोप

Writer D by Writer D
16/02/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Girlfriend sits on dharna at BJP leader's house

Girlfriend sits on dharna at BJP leader's house

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कुंदरकी थाना इलाके के ग्राम नानपुर में एक महिला पूर्व भाजपा (BJP) मंडल अध्यक्ष के आवास पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी है। महिला का आरोप है कि बीजेपी नेता ने उससे शादी का वादा करके कई दफे शारीरिक संबंध बनाए। नेता ने वादे के मुताबिक उसके साथ मंदिर में शादी भी की। मगर अब वो उसे पत्नी का दर्जा नहीं दे रहा।

महिला बीजेपी नेता (BJP Leader) के आवास के बाहर अभी भी बैठी हुई है। उसकी मांग है- मुझे पत्नी का दर्जा दिया जाए, नहीं तो यहीं जान दे दूंगी। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की सूचना फैलते ही गांव में तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई है। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के द्वारा भी मामले का संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

महिला का गंभीर आरोप है कि भाजपा नेता (BJP Leader) ने उससे शादी करने का वादा किया था। लंबे समय तक प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने विवाह के लिए कहा, तो नेता ने एक मंदिर में उसके साथ विवाह की रस्में भी पूरी कीं। लेकिन अब वह उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने से इनकार कर रहा है। और उसे घर में प्रवेश करने से रोका जा रहा है। नेता जी की प्रेमिका ने दो टूक शब्दों में कहा कि वह तब तक वहां से नहीं हिलेगी जब तक उसे उसका हक और पत्नी का दर्जा नहीं मिल जाता।

मौके पर हंगामे और तनाव की सूचना मिलते ही कुंदरकी थाना पुलिस ने आनन-फानन में मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारी महिला को समझाने का प्रयास किया है। पुलिस अधिकारियों ने महिला को उचित विधिक कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर शांत कराने की कोशिश की है। हालांकि महिला अपनी मांग पर अडिग रही थी। दूसरी ओर, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष के खेमे ने कैमरे के सामने न आकर इन तमाम आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बतााया है। इसे एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश करार दिया है।

समर्थकों का आरोप है बीजेपी नेता की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से यह षड्यंत्र रचा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकरी ने कहा कि पुलिस तथ्यों की पड़ताल कर रही है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है, जहां उनके बयान दर्ज किए जाएंगे और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। देर रात तक पुलिस गांव में कैंप करती रही ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके है। रविवार रात 10:00 बजे थाने में पहुंचकर दोनों पक्षों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। दोनों पक्षों के बयान के आधार पर पुलिस के द्वारा आगामी कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

Tags: Muradabad news
Previous Post

चलती कार पर गिरा भारत पेट्रोलियम का पोलबोर्ड, सपा नेता की दर्दनाक मौत

Next Post

किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन मिलेगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
PM Kisan Nidhi

किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन मिलेगी सम्मान निधि की 22वीं किस्त

यह भी पढ़ें

Gang Rape

कॉलेज जा रही छात्रा से चलती टेम्पो में गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

23/12/2020
दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट्स Inputs of terrorist attack in Delhi

दिल्ली में आतंकी हमले के इनपुट्स, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट

24/01/2021
Beaten

छोटे भाई की पीट पीट कर हत्या की

27/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version