• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

GIS: ODOP योजना से यूपी ही नहीं, देश भी बन रहा सशक्त: स्मृति ईरानी

Writer D by Writer D
11/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Smriti Irani

Smriti Irani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद (ODOP) कार्यक्रम चलाकर सशक्त यूपी ही नहीं बल्कि हम सशक्त भारत भी बना रहे हैं। ओडीओपी अपने आप में इसलिए भी अनोखा है, क्योंकि आज का दिन पं. दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित है। उनका चिंतन यही है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का जब तक विकास न हो जाये, तब तक विकास का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता। ओडीओपी का यह प्रयास अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का सराहनीय प्रकल्प है।

केंद्रीय मंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के दूसरे दिन वशिष्ठ हॉल-4 में ’ओडीओपी : एम्पॉवरिंग ट्रेडिनशनल इंडस्ट्रीज इन यूपी’ सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2018 से शुरू हुई चंद वर्षों की इस यात्रा ने 80 हजार से अधिक लोगों को ट्रेंड किया, यह बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए यूपी सरकार की सराहना करती हूं। वाराणसी, आगरा, लखनऊ की चिकनकारी समेत सभी जिलों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना बेहतर प्रयास है।

डिबेट व चर्चा की यह प्रक्रिया नए भारत के निर्माण की नींव

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि यह केवल उत्तर प्रदेश ही है, जो कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों का प्रबंध कर सकता है। एक तरफ लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट में जहां ग्लोबल लीडर्स हैं तो वहीं आगरा में जी-20 से जुड़े लोग हिंदुस्तान की उपलब्धियों से सीख रहे हैं। डिबेट व चर्चा की यह प्रक्रिया नए भारत के निर्माण की नींव है। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि ओडीओपी क्या दर्शाता है, कुछ के लिए यह कॉमर्स का माध्यम हो सकता है, कई के लिए यह उद्यम का माध्यम है और जो कौशल की दुनिया में हैं, उनके लिए यह प्रतिभाओं को आकर्षित करने का माध्यम है। हालांकि यदि आप किसी नागरिक से पूछते हैं कि वे ओडीओपी को शासन के एजेंडे के रूप में कैसे देखते हैं तो यह एक एजेंडा है, जो अंतिम छोर तक कॉमर्स के लाभों को पहुंचाने में मदद करता है। केंद्रीय मंत्री ने ओडीओपी से जुड़ी सफलता की कहानियों के संग्रह व ओडीओपी कैटलॉग का विमोचन भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी भी कर रहे ओडीओपी की ब्रांडिंग : सचान

प्रदेश सरकार के एमएसएमई, खादी व ग्रामोद्योग, हथकरघा व वस्त्र मंत्री राकेश सचान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी ओडीओपी की ब्रांडिंग कर रहे हैं। यूपी में सड़क, जल व वायु मार्ग की स्थिति समृद्ध होने से एमएसएमई क्षेत्र भी समृद्ध हुआ है। इसकी बदौलत रोजगार के अवसर भी सृजित हुए। 2018 में यूपी ने ओडीओपी की शुरुआत की और आज पूरे देश व दुनिया में यूपी से इसकी पहचान हुई है। ओडीओपी को बढ़ाने के लिए कई रोजगार परक योजना भी चला रहे हैं। एक जिला, एक उत्पाद योजना को लागू करने के साथ ही सभी 75 जिलों के उत्पादों को विकसित करने के लिए तमाम कार्यक्रम भी चल रहे हैं।

इस अवसर पर शोभित माथुर, पार्टनर, अफ्रीका इंडिया मिडिल ईस्ट (एआईएम) कंसल्टिंग, ओएनडीसी (ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स) के एमडी व सीईओ थंपी कोसी, फ्लिपकार्ट ग्रुप गवर्नमेंट रिलेशन्स के वाइस प्रेसिडेंट धीरज कपूर, लुलू ग्रुप इंटनेशनल के चेयरमैन एंड प्रबंध निदेशक युसूफ अली एमए आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) पर लघु फिल्म और ओडीओपी से जुड़े उत्पादकों के सफलता की कहानी पर फिल्म दिखाई गई। इस सत्र में आगंतुकों ने भी विचार रखे। अंत में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को फिरोजाबाद का ओडीओपी प्रोडक्ट प्रदान किया गया।

Tags: gis 2023Lucknow Newsup gisup gis 2023
Previous Post

निवेश के लिए सर्वोत्तम गंतव्य है उत्तर प्रदेश: नितिन गडकरी

Next Post

GIS: आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे यूपी और इटली: अलेसांद्रो लिबेराटोरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Digital Agriculture
उत्तर प्रदेश

खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

31/01/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, 10.94 लाख से अधिक आवेदन

31/01/2026
CM Yogi holds a special meeting with entrepreneurs.
Main Slider

उद्यमियों ने रखीं मांगें, डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन, इंडस्ट्रियल लैंड को फ्रीहोल्ड करने का प्रस्ताव

31/01/2026
Veterinary pharmacists
उत्तर प्रदेश

24 वर्षों के बाद वेटनरी फार्मासिस्टों की पदोन्नति, निदेशक को धन्यवाद दिया

31/01/2026
Transfer
Main Slider

6 आईएएस अफसरों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

31/01/2026
Next Post
UP GIS

GIS: आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे यूपी और इटली: अलेसांद्रो लिबेराटोरी

यह भी पढ़ें

प्रलयकारी बारिश ने यूपी में मचाई तबाही, CM योगी ने अधिकारियों को भेजा फील्ड पर

17/09/2021
IPL 2025: Chennai Super Kings beat MI by 4 wickets

IPL 2025: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स की धमाकेदार जीत, MI को 4 विकेट से रौंदा

23/03/2025

यामी गौतम ने अपनी नयी फिल्म का किया ऐलान, कही ये बात

14/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version