• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गीताप्रेस पहली बार आर्ट पेपर पर छापेगी श्रीरामचरितमानस

Writer D by Writer D
10/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गोरखपुर, धर्म
0
Geeta Press

Geeta Press

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गीताप्रेस ने फोटो छापने वाले आर्ट पेपर पर श्रीरामचरितमानस को प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। पहली बार आर्ट पेपर पर यह पुस्तक प्रकाशित की जाएगी। इसके पहले यह प्रयोग पहली बार गत अप्रैल में गीता को लेकर किया गया था।

आर्ट पेपर पर छपी गीता की बिक्री को देखते हुए प्रेस प्रबंधन ने मानस को भी इसी पेपर पर छापने की योजना बनाई है। प्रबंधन ने प्रेस को नमूना तैयार करने का निर्देश दिया है।

अभी तक साधारण पेपर पर पुस्तकें प्रकाशित हो रही थीं। चित्र आर्ट पेपर पर प्रकाशित किए जाते थे और उन्हें बाद में पुस्तकों में जोड़ा जाता था। अब गीताप्रेस ने आर्ट पेपर पर पुस्तकों का प्रकाशन भी शुरू कर दिया है। चित्र भी पुस्तक के साथ ही प्रकाशित हो रहे हैं। पेपर आकर्षक होने के कारण इन पुस्तकों की मांग ज्यादा है। आर्ट पेपर पर गीता की तीन हजार प्रतियां प्रकाशित की गई हैं, डेढ़ माह में ही पुस्तकें लगभग बिक चुकी हैं। इसके दूसरे संस्करण के प्रकाशन की तैयारी चल रही है।

गुजराती व अंग्रेजी में भी छपेगी गीता

गीताप्रेस ने आर्ट पेपर पर संस्कृत-हिंदी में गीता की तीन हजार पुस्तकों का प्रकाशन किया गया है। इसकी मांग को देखते हुए गुजराती व अंग्रेजी में भी इसे प्रकाशित करने की तैयारी चल रही है। 15 भाषाओं में गीताप्रेस से गीता का प्रकाशन होता है। धीरे-धीरे सभी भाषाओं में गीता आर्ट पेपर पर प्रकाशित की जाएगी।

बांदा विश्वविद्यालय में 15 में से 11 ठाकुरों की नियुक्ति, BJP नेता ने PM को लिखा पत्र

आर्ट पेपर पर छपी गीता की मांग बढ़ गई है। पहली बार यह पुस्तक चित्रों के साथ प्रकाशित की गई है। इसके पहले पुस्तक अलग प्रकाशित होती थी, उसमें एक-दो चित्र बाद में जोड़े जाते थे। इस बार की गीता में 129 चित्रों का प्रकाशन किया गया है। इसकी मांग को देखते हुए यह प्रयोग श्रीरामचरितमानस के लिए भी किया जाएगा। तैयारियां चल रही हैं। – लालमणि तिवारी, उत्पाद प्रबंधक, गीताप्रेस।

Tags: Geeta pressgeeta press gorakhpurgorakhpur newsShri Ramcharitmanasup news
Previous Post

बांदा विश्वविद्यालय में 15 में से 11 ठाकुरों की नियुक्ति, BJP नेता ने PM को लिखा पत्र

Next Post

यूपी में 24 घंटे में मिले 642 नए कोरोना मरीज, 1231 मरीज रोगमुक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Kalash Yatra
Main Slider

कलश यात्रा के साथ ध्वजारोहण समारोह का शंखनाद

20/11/2025
Solar Energy
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सौर क्रांति, गांव-गांव पहुंची रोशनी, बदल गई ऊर्जा की तस्वीर

20/11/2025
smart meter
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर बने उपभोक्ताओं की सुविधा का नया आधार

20/11/2025
AK Sharma led the Unity March in Bhadohi
उत्तर प्रदेश

सरदार पटेल न होते तो भारत का इतिहास और भूगोल कुछ और होता: एके शर्मा

20/11/2025
AK Sharma participated in the Unity March program in Jaunpur.
उत्तर प्रदेश

सरदार पटेल का जीवन और संघर्ष लोगों की आत्मा में आज भी जीवित है: एके शर्मा

20/11/2025
Next Post
corona

यूपी में 24 घंटे में मिले 642 नए कोरोना मरीज, 1231 मरीज रोगमुक्त

यह भी पढ़ें

IVRI

किसानों को सौगात घर बैठे पशुओं का इलाज करेगा IVRI

12/03/2023
CM Yogi participated in the celebrations organized on the 556th Prakash Parv.

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी

05/11/2025
UP Board

यूपी बोर्ड के 10वीं 12वीं के एग्जाम स्थगित, जानें कब आएगी नई तारीख

15/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version