• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरदार पटेल न होते तो भारत का इतिहास और भूगोल कुछ और होता: एके शर्मा

Writer D by Writer D
20/11/2025
in उत्तर प्रदेश, भदोही, राजनीति
0
AK Sharma led the Unity March in Bhadohi

AK Sharma led the Unity March in Bhadohi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: राष्ट्रीय एकता दिवस के दृष्टिगत नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा भदोही जनपद के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य यूनिटी मार्च में प्रतिभाग किया। यह मार्च विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर अर्पित लॉन तक अत्यंत उल्लास और देशभक्ति के जोश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, समरसता और अखंडता के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करना था।

मार्च में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंत्री श्री शर्मा ने स्वयं मार्च के दौरान प्रतिभागियों से संवाद किया और सभी को एकता एवं राष्ट्रहित के लिए निरंतर योगदान करने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के समय सरदार पटेल की संगठन क्षमता, नेतृत्व कौशल और अदम्य साहस ने भारत की स्वतंत्रता में नई ऊर्जा का संचार किया। स्वतंत्रता के बाद लगभग 565 रियासतों को एकजुट कर भारत का राजनीतिक एकीकरण करना विश्व इतिहास की अद्वितीय उपलब्धि है, जो उनके लौह इच्छाशक्ति का परिणाम था।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा, “यदि सरदार पटेल नहीं होते तो भारत का इतिहास और भूगोल निश्चित ही आज अलग होता। उन्होंने देश को एकता के सूत्र में बांधकर आधुनिक भारत की नींव रखी। उनकी कर्मनिष्ठा, ईमानदारी और राष्ट्रहित सर्वोपरि की सोच आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की सामूहिक चेतना को जागृत करने और समाज के प्रत्येक वर्ग में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि यह एकता मार्च भदोही जनपद में सामाजिक समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बनकर उभरा है।

मंत्री ने सभी प्रतिभागियों, विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसी सामूहिक भावना और एकता के संकल्प से भदोही सहित पूरा प्रदेश और मजबूत होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाली पीढ़ियाँ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, पूर्व सांसद से गोरखनाथ पाण्डेय, जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

Tags: ak sharma
Previous Post

सरदार पटेल का जीवन और संघर्ष लोगों की आत्मा में आज भी जीवित है: एके शर्मा

Next Post

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर बने उपभोक्ताओं की सुविधा का नया आधार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Uttar Pradesh's impressive performance on GeM
उत्तर प्रदेश

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
Next Post
smart prepaid meter

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर बने उपभोक्ताओं की सुविधा का नया आधार

यह भी पढ़ें

शानदार लुक, दमदार फीचर्स! फिर भी फ्लॉप रहीं ये कारें, टाटा से लेकर फॉक्सवैगन तक शामिल

सब कुछ था, फिर भी बाजार से गायब हो गईं ये कारें! जानें वजह

12/01/2026
Guddu Jamali

हाथी की सवारी छोड़ साइकिल पर सवार हुए गुड्डू जमाली, कहा- मैं जिंदगी भर सपा में ही रहूंगा

28/02/2024
Terrorists Attack

घाटी में फिर टारगेट किलिंग, बिहार के युवक आतंकवादियों ने की गोली मारकर हत्या

17/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version