• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करवा चौथ पर गुलजार हुआ सर्राफा बाजार, बिक गए इतने हजार करोड़ के सोने के गहने

Writer D by Writer D
14/10/2022
in Business, Main Slider
0
gold

gold

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में बाजार (Sarafa Bazar) गुलजार है। दिवाली की तैयारियों के बीच गुरुवार को करवा चौथ का व्रत मनाया गया। इस मौके पर सोने के बाजार (Gold Market) में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) एवं ऑल इंडिया ज्वैलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) ने एक संयुक्त बयान में करवा चौथ से पहले हुई सोने की बिक्री को लेकर जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ज्वैलरी व्यापारियों को भी करवा चौथ के मौके पर शानदार व्यापार देखने को मिला। साथ ही उन्होंने बताया कि अगले महीने से शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। लोगों ने अभी से ही शादियों के लिए गहने की बुकिंग शुरू कर दी है।

कितने का हुआ कारोबार

CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल एवं AIJGF के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि करवाचौथ के दिन देश भर में लगभग 3 हजार करोड़ रुपये के सोने और सोने की ज्वैलरी की बिक्री हुई। पिछले वर्ष ये आंकड़ा करीब 2,200 करोड़ रुपये का रहा था। अगर पिछले साल के मुकाबले इस साल के रेट की बात करें, तो सोना महंगा हुआ है। पिछले करवा चौथ के मुकाबले इस बार सोने की कीमतें 3400 रुपये प्रति 10 ग्राम अधिक हैं। हालांकि, चांदी की रेट में गिरावट है और ये 11 हजार रुपये किलो सस्ती है।

त्योहारी सीजन में कीमतों में उछाल

त्योहारी सीजन में सोने की कीमतों में उछाल आया है। पिछले महीने सोने की कीमतें 49 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थीं। लेकिन त्योहारी सीजन की शुरुआत के बाद गोल्ड की कीमतों में तेजी आई है। हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद फरवरी 2022 के अंत से भारत में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। फरवरी के अंत में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। फिलहाल ये 50 हजार रुपये के आसपास है।

सोने (Gold) का रेट

IBJA Rates के अनुसार, बीते दिन सोना 50,869 की अधिकतम दर पर बिका। बता दें कि इस गोल्ड के रेट की गणना टैक्स के बिना की गई है। सोने पर जीएसटी शुल्क अलग से देना पड़ता है। अगर आप सोने का गहना खरीदते हैं, तो जीएसटी के अलावा मेकिंग चार्ज भी लगता है। इस वजह ज्वैलरी की कीमतें अधिक होती हैं।

Tags: Business NewsBusiness news in hindiGold MarketGold Price
Previous Post

गैंगस्टर आफाक की 53 लाख, 80 हजार की सम्पत्ति कुर्क

Next Post

रूस से दिल्ली आई फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप, 386 यात्री थे सवार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर पर CM धामी का सफर, ढाई घंटे में पहुंचे देहरादून

28/04/2026
CM Yogi
Main Slider

पुलिस में एक लाख नई भर्ती इसी वर्ष: मुख्यमंत्री

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर कांग्रेस ने किया महापाप: मुख्यमंत्री

28/04/2026
rain
Main Slider

बदलेगा मौसम का मिजाज: दिल्ली में बरसेंगे बादल, जम्मू-हिमाचल में गिरेगी बर्फ

28/04/2026
Lone wolf
Main Slider

पहचान पूछी और कर दिया वार… मीरा रोड में पहलगाम जैसा कांड

28/04/2026
Next Post
airplanes

रूस से दिल्ली आई फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप, 386 यात्री थे सवार

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

अपनी बनायी जेल में कैद हैं मायावती, दिल्ली में बैठा है जेलर: अखिलेश यादव

08/09/2022
dr.dinesh sharma

पिछले साढ़े चार साल में प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ा है : डॉ दिनेश शर्मा

11/10/2021
CAA

CAA पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से क‍िया इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

19/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version