• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला दिवस: महिलाओं के उत्‍थान में योगी सरकार की योजनाएं बनी ढाल

Writer D by Writer D
08/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Golden schemes became a shield for women and daughters

Golden schemes became a shield for women and daughters

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पिछले आठ सालों में यूपी की महिलाओं (Women) और बेटियों की तस्‍वीर उत्‍तर प्रदेश के मानचित्र पर उभर कर सामने आई है। आधी आबादी के कदमों को तेजी से विकास पथ पर बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार की योजनाएं कारगर साबित हुई हैं। यूपी में महिलाओं और बेटियों को सशक्‍त बनाने के लिए शुरू की गई योजनाओं के जरिए उनका उत्‍थान सुनिश्चित हुआ है। तेजी से घटते महिला अपराधों के आंकड़े, महिलाओं के मुद्दों पर त्‍वरित कार्रवाई के साथ-साथ सरकार की स्‍वर्णिम योजनाओं से महिलाओं-बेटियों के जीवन में सकारात्‍मक बदलाव की बयार आई है।

प्रदेश सरकार की स्‍वर्णिम योजनाएं महिलाओं और बेटियों के लिए ढाल बनी हैं। सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संकल्प को प्रदेश सरकार ने पूरा करने का काम किया है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बीसी सखी योजना, बिजली सखी योजना समेत अन्य योजना महिलाओं के लिए ढाल बनी हैं वहीं एंटी रोमियो स्क्वॉड, पिंक बूथ, वन स्टॉप सेंटर से महिलाओं को सुरक्षा कवच मिला है।

योगी (Yogi) की योजनाओं से रोजगार की राह पर अग्रसर यूपी की महिलाएं (Women) 

प्रदेश में समान लिंगानुपात स्थापित करने व बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा को करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से अब तक कुल 23 लाख 24 हजार बेटियों को लाभान्वित किया जा चुका है। इसके अलावा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (केविड) में लगभग 19 हजार तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) में करीब 65 हजार पात्रों को लाभ मिल रहा है। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में 2 लाख से अधिक महिलाएं पीएम स्वनिधि योजना से लाभांवित हैं। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत करीब 9 लाख समूहों, करीब 58 हजार ग्राम संगठनों एवं 3 हजार से अधिक संकुल स्तरीय संघों का गठन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र की 95 लाख से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ा गया है।

प्रदेश में एक लाख से अधिक महिलाओं (Women) को सरकारी नौकरी देने के साथ ही प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 2500 से अधिक उचित मूल्य की दुकानों का आवंटन किया गया है। वहीं प्रदेश में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से 60 लाख से अधिक माताएं लाभांवित हैं। प्रदेश में करीब 40 हजार बीसी सखी कार्य करते हुए 31 हजार करोड़ से अधिक का लेनदेन किया है। इसके माध्यम से बीसी सखियों ने 85 करोड़ रुपये अर्जित कर लाभांश प्राप्त किया है।

महिलाओं (Women) के विकास और सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्ध योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार से पीड़ित महिलाओं को सहायता देने के उद्देश्य से शुरू किए गए वन स्टाप सेंटर के माध्यम से 2 लाख से अधिक पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को सहायता दी जा चुकी है, जिससे उनके जीवन में नया सवेरा आया है और वो नए सिरे से समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपने जीवन की शुरुआत की हैं। 181- महिला हेल्पलाइन योजना के अंतर्गत 7 लाख से अधिक महिलाओं को सहायता दी जा चुकी है। यही नहीं प्रदेश के 189 निकायों में महिलाओं के लिए 1100 पिंक शौचालयों का निर्माण कर योगी सरकार ने महिलाओं के विकास और सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर किया है।

सीएम योगी के नेतृत्व में स्वावलंबन से जुड़ रही यूपी की महिलाएं

पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिलाओं के जीवन-यापन में समर्थन देने के लिए के उद्देश्य से प्रतिमाह 1000 रुपये पेंशन के माध्यम से उन्हें संबल पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में 34.14 लाख निराश्रित महिलाओं को इस योजना से लाभांवित किया जा रहा है। यही नहीं निराश्रित व हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए योगी सरकार द्वारा संचालित आश्रम गृह उन्हें स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ा रही है। इसके अलावा मिशन शक्ति अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। उनके संरक्षण और स्वावलंबन के लिए बाल विवाह, यौन शोषण, घरेलू हिंसा, दहेज तथा लैंगिक समानता जैसे विभिन्न विषयों पर योगी सरकार द्वारा घर घर जाकर जागरूकता अभियान चालाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 4 लाख से अधिक गरीब कन्याओं की हुई शादी

सीएम योगी की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर तबके, खासकर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। 2017 में शुरू हुई यह योजना आज न केवल इन वर्गों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है, बल्कि सामाजिक समरसता और समावेशिता को भी मजबूत कर रही है। अब तक इस योजना के तहत 4 लाख से अधिक गरीब कन्याओं की शादी योगी सरकार द्वारा पूरे रीति-रिवाज और सम्मान के साथ कराई जा चुकी है।

यूपी में एलपी गैस कनेक्शन भारत सरकार ने 275.48 लाख कनेक्शन दिए हैं। डबल इंजन की सरकार की वजह से यूपी में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में अब तक गरीब महिलाओं को 2 करोड़ से अधिक निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित करने में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही पॉक्सों से जुड़े मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्णय योगी सरकार द्वारा पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित रो रहा है।

Tags: Lucknow Newswomens dayYogi News
Previous Post

महाकुम्भ के बाद त्रिवेणी के पावन जल की यूपी के बाहर राज्यों में बढ़ी मांग

Next Post

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को महाशगुन : सौंपे गए 51 हजार तुलसी के पौधे

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला : राजनाथ सिंह

26/10/2025
Savin Bansal
राजनीति

शहर को लम्बे समय तक नही रख सकते अस्तव्यस्त समयबद्धता का रखे ध्यानः डीएम

26/10/2025
Tourism is continuously increasing in Uttarakhand.
राजनीति

पिछले तीन साल में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे उत्तराखंड

26/10/2025
CM Yogi reviewed the preparations for the Garhmukteshwar fairs.
उत्तर प्रदेश

गढ़मुक्तेश्वर मेला बनेगा श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक: मुख्यमंत्री

26/10/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन देने वाली अनोखी पहल ‘गार्बेज कैफे’ को देशभर में मिली पहचान

26/10/2025
Next Post
Maha Kumbh

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को महाशगुन : सौंपे गए 51 हजार तुलसी के पौधे

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार में 2024 के पहले आखिरी बजट भी मृग मरीचिका के समान: अखिलेश यादव

01/02/2023
Swatantradev

अखिलेश जी, क्या कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय नहीं लेंगे? : स्वतंत्रदेव

06/12/2021
पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी बोले- संसद में हरिवंश की निष्पक्ष भूमिका हमारे लोकतंत्र को करती है मजबूत

14/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version