• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ के बाद त्रिवेणी के पावन जल की यूपी के बाहर राज्यों में बढ़ी मांग

Writer D by Writer D
08/03/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Triveni Water

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम (Triveni Sangam) में पुण्य की डुबकी लगाई। इस त्रिवेणी के पावन जल (Triveni Water) की डुबकी से कोई छूट न जाय इसके लिए योगी सरकार ने अग्नि शमन विभाग के माध्यम से प्रदेश के सभी 75 जिलों में त्रिवेणी का पवित्र जल पहुंचाया। यूपी के सभी जिलों में त्रिवेणी का यह जल पहुंचा ही था कि अब देश के दूसरे राज्यों से लोग निजी टैंकर लेकर संगम पवित्र जल लेने पहुंच गए हैं।

यूपी के बाहर राज्यों में बढ़ी त्रिवेणी के पावन जल (Triveni Water) की मांग

उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुम्भ के समापन के बाद प्रदेश के सभी जिलों में संगम के जल को महा प्रसाद के रूप में पहुंचाने का निर्णय लिया। इसका उद्देश्य महा कुम्भ आने से वंचित रह गई यूपी की जनता को त्रिवेणी के पवित्र जल (Triveni Water) से स्नान का अवसर प्रदान करना था। यूपी के अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग को यह जिम्मेदारी दी गई। महाकुम्भ के मुख्य अग्नि शमन अधिकारी प्रमोद शर्मा का कहना है कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में त्रिवेणी का जल दमकल गाड़ियों के टैंकर में भरकर पहुंच चुका है। उसका वितरण भी हो गया है।

उनका कहना है कि इधर यूपी के बाहर के कई राज्यों से उनके पास लोगों के फोन आ रहे हैं जिसमें उन राज्यों में भी त्रिवेणी के गंगा जल (Triveni Water) की मांग की गई है। प्रमोद शर्मा का कहना है कि शासन का निर्देश प्रदेश के अंदर गंगा जल आपूर्ति का था जिसे विभाग पूरा कर चुका है। अब निजी तौर पर अपने संसाधनों से लोग अगर गंगा जल लेने संगम आते हैं तो विभाग जल भराने में सहयोग करेगा।

नॉर्थ ईस्ट में असम से निजी टैंकर के साथ त्रिवेणी का जल (Triveni Water) लेने संगम पहुंचे लोग

यूपी के सभी 75 जिलों में अग्नि शमन विभाग की तरफ से त्रिवेणी का पावन जल पहुंचाने का सिलसिला अभी संपन्न ही हुआ था कि नॉर्थ ईस्ट में असम से निजी टैंकर लेकर परम शिवम शिव मंदिर योगाश्रम, गुवाहाटी के संत राजा रामदास त्रिवेणी संगम पहुंच गए। सीएफओ प्रमोद शर्मा का कहना है कि राजा रामदास जी ने टैंकर में गंगा जल भरवाने में विभाग का सहयोग मांगा और उनके विभाग ने उनके टैंकरों में जल भरकर उन्हें यहां से असम के लिए रवाना कर दिया।

इधर संत राजा रामदास का कहना है कि नार्थ ईस्ट के एक मात्र महामंडलेश्वर स्वामी केशव देव महाराज जी ने 40 हजार लीटर और 28 हजार लीटर की क्षमता के ये टैंकर भिजवाए हैं। उनका कहना है कि उनका खालसा प्रयागराज महाकुम्भ के मेले में स्थापित था। उनके वापस जाने के बाद नार्थ ईस्ट में उनके तमाम भक्त, साधु संत और आम लोगों ने उनसे गंगाजल का प्रसाद मांगा तो उन्होंने आने वाले शिष्यों को दो टैंकर के साथ प्रयागराज भेजा है।

रामदास महाराज कहते हैं कि उनके गुरु स्वामी केशवदेव महाराज को ये प्रेरणा योगी सरकार की पहल से मिली जिसमें यूपी के सभी जिलों में फायर डिपार्टमेंट के टैंकर से जल उपलब्ध करवाया गया।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025
Previous Post

महिलाओं का विकसित भारत-विकसित राजस्थान बनाने में महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री

Next Post

महिला दिवस: महिलाओं के उत्‍थान में योगी सरकार की योजनाएं बनी ढाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Monsoon
उत्तर प्रदेश

बारिश और आकाशीय बिजली का डबल अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

21/07/2026
16 proposals approved in Yogi cabinet meeting
Main Slider

कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्ताव मंजूर; प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे को मिली स्वीकृति

21/07/2026
6 wagons of goods train derailed
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर बड़ा रेल हादसा, 6 डिब्बे बेपटरी, कई ट्रेनें प्रभावित

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Mini Nandini Krishak Samriddhi Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

20/07/2026
Next Post
Golden schemes became a shield for women and daughters

महिला दिवस: महिलाओं के उत्‍थान में योगी सरकार की योजनाएं बनी ढाल

यह भी पढ़ें

Gold-Silver

सोना और चांदी दोनों के दाम लुढ़के, फीकी पड़ी चमक

29/05/2026
Akhilesh Yadav

वर्तमान सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बना रही है : अखिलेश यादव

12/05/2026
mohan bhagwat

हमें सारे भेद भूलकर, गुण-दोष को पीछे छोड़कर मिलकर काम करना : भागवत

15/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version