• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस शासन के जाने के बाद ही देश में अच्छे काम होना शुरू हुए : केशव प्रसाद

Writer D by Writer D
24/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्या ने कहा है कि आज देश में कांग्रेस सिमटती जा रही है यदि देश में कांग्रेस की सरकार होती, तो देश के अयोध्या में राम मंदिर, जम्मू-कश्मीर की धारा 370 जैसे मुद्दे अनसुझे रहते और पिछड़ा वर्ग आयोग को भी संवैधानिक दर्जा नहीं मिलता।

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्या ने सतना के रैगांव विधानसभा के गुलुआ पवैया में भाजपा उम्मीदवार श्रीमती प्रतिमा बागरी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब सिमट रही है। कांग्रेस शासन के जाने के बाद ही देश में अच्छे काम होना शुरू हुए हैं। उन्होंने कहा यदि देश में कांग्रेस की सरकार होती तो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनता। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 नहीं हटती। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं मिलता। ये मुद्दे अनसुलझे रहते।

Image

उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप लोगों को संबोधित करने का अवसर मिला। मैं उत्तरप्रदेश की 24 करोड़ जनता की ओर से आप सभी को प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है। उन्होंने कहा कि रैगांव के भाजपा विधायक और वरिष्ठ नेता जुगलकिशोर बागरी के निधन के कारण यहां चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में स्व. बागरी के परिवार की ही श्रीमती प्रतिमा बागरी भाजपा की उम्मीदवार हैं। भाजपा को विजयी बनाएं।

Image

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब के कल्याण के लिए समर्पित हैं। उनकी प्राथमिकता देश का विकास है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्यों की श्रेणी से बाहर निकालकर विकास के रास्ते पर चलाया।

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने उत्तराखंड को सराहा, हेल्थ वर्कर पूनम से की बात

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कुछ मुट्ठी भर लोगों को साथ लेकर खुद का ही विकास करते हैं। कांग्रेस के शासनकाल में एक रूपए में से 85 पैसे भ्रष्टाचारियों की जेब में चले जाते थे, इसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भी स्वीकार किया है।

Image

अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। कांग्रेस ने देश के सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और सेना का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक विधायक ने उस संविधान को जलाने की बात कही है, जिसे हमारे पूज्य डॉ. भीमराव अंबेडकर ने लिखा है। यह देश के संविधान और बाबा साहब का भी अपमान है, इसलिए इस चुनाव में हमें कांग्रेस को सबक सिखाना है।

Tags: 24ghanteonline.comgoogle latest newsHindi SamacharKeshav mauryalatest newsmadhya pradesh news
Previous Post

मौसम ने ली करवट, इन राज्यों में बारिश की संभावना

Next Post

बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर अखिलेश को बनाएंगे मुख्यमंत्री : ओमप्रकाश राजभर

Writer D

Writer D

Related Posts

IGI Airport
क्राइम

IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, डिपोर्ट किया जा रहा शख्स इमिग्रेशन से भागा

07/11/2025
Bhupinder Singh Hooda
राष्ट्रीय

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलों में फंसे, मानेसर लैंड स्कैम मामले में चलेगा मुकदमा

07/11/2025
Dhirendra Shastri launches Sanatan Hindu Unity Padyatra 2.0
Main Slider

हमें मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं लेकिन… दिल्ली में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

07/11/2025
Azam Khan-Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

अचानक अखिलेश से मिलने पहुंचे आजम खान, सियासी गलियारे में हलचल तेज

07/11/2025
A massive fire broke out in a dyeing company.
क्राइम

भिवंडी में धू-धूकर जली डाइंग कंपनी, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

07/11/2025
Next Post
Om Prakash Rajbhar

बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर अखिलेश को बनाएंगे मुख्यमंत्री : ओमप्रकाश राजभर

यह भी पढ़ें

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ हमारी प्राथमिकता, कन्या सुमंगला योजना का हो प्रचार-प्रसार : योगी

27/07/2021
PM Modi

पीएम मोदी आज 4.11 लाख लाभार्थियों को कराएंगे गृह प्रवेश

24/04/2023
बिल्ली के बच्चे को जलाने का वीडियो वायरल

बिल्ली के बच्चे को जलाने का वीडियो वायरल, कुकृत्य करने वाले की जानकारी देने पर मिलेगा 50 हजार इनाम

20/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version