Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आजादी के जश्न में डूबा Google, स्वतंत्रता दिवस पर बनाया खास Doodle

Independence day

Independence day

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस (Independence day) के 75 साल पूरा होने पर देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। सर्च इंजन गूगल (Google) ने भी इस मौके पर स्पेशल डूडल (Doodle) बनाकर भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस (Independence day) की शुभकामनाएं दी हैं। इस डूडल में पतंगों को आसमान में उड़ते दिखाया गया है। इसके माध्यम से ये दिखाने की कोशिश की गई है कि भारत ने आजादी के बाद कितना विकास किया है, कितनी ऊंचाइयां हासिल की हैं।

पतंग उड़ाना भारतीय संस्कृति का हिस्सा

इस डू़डल को केरल की कलाकार नीति ने बनाया है। पतंग उड़ाना हभारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा रहा है। इस माध्यम से इसे प्रदर्शित करने की भी कोशिश की गई है। इसके अलावा ये ऊंचाई और हौसले का प्रतीक भी है। जीआईएफ एनीमेशन की वजह से ये डूडल और आकर्षक लग रहा है।

स्वतंत्रता की लड़ाई में भी पतंगों का अहम रोल

स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर इस दिन के जश्न तक में पतंगों का इस्तेमाल होता रहा है। आजादी से पहले स्वतंत्रता सेनानी पंतगों पर नारे लिखकर आसमान में इसे उड़ाकर अपना विरोध दर्ज कराते थे। अब आजादी समें खुशी के तौर पर विभिन्न अवसरों पर इसे उड़ाकर अपने अपने आजाद होने की भावनाओं को भी व्यक्त किया जाता है। हर साल स्वतंत्रता दिवस के दिन आप आसमान में सैकड़ों पतंगों को उड़ते हुए देख सकते हैं।

1 मिनट के लिए थम गई राजधानी, फिजा में गूंजा राष्ट्रगान

इस दिन स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों करते हैं याद

बता दें कि 75 साल पहले आज ही के दिन यानी 15 अगस्त को देश आजाद हुआ था। इसके लिए भगत सिंह, महात्मा गांधी, सुबाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर समेत तमाम क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ बलिदान कर दिया था। इस दिन उन्हीं क्रांतिकारियों और सेनानियों को याद किया जाता है और प्रतिज्ञा की जाती है हम भी भारत को नई ऊंचाई पर ले जाने में अपना योगदान देंगे।

Exit mobile version