• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro की शुरू हुई सेल, जानिए कितनी है कीमत

Writer D by Writer D
14/10/2022
in Tech/Gadgets
0
Google Pixel 7
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Google Pixel 7 और Pixel 7 Pro दोनों ही स्मार्टफोन्स को इस महीने के शुरुआत में लॉन्च किया गया था और अब इन दोनों ही पिक्सल स्मार्टफोन्स की बिक्री ग्राहकों के लिए Flipkart पर शुरू कर दी गई है. बता दें कि इन लेटेस्ट पिक्सल फोन्स को कंपनी ने सेकेंड जेनरेशन टेंसर जी2 चिपसेट से पैक्ड किया है. इतना ही नहीं, इन डिवाइस को लेकर एक और बात है जो सबसे खास है और वह यह है कि कंपनी 5 सालों तक इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को सिक्योरिटी अपडेट्स देती रहेगी. आइए आप लोगों को गूगल पिक्सल 7 और गूगल पिक्सल 7 प्रो की भारत में कीमत, फीचर्स और इन हैंडसेट्स के साथ मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानकारी देते हैं.

Google Pixel 7 Specifications

डिस्प्ले: डुअल-सिम (नैनो और ई-सिम) वाले इस लेटेस्ट फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच की फुल-एचडी प्लस ओलेड डिस्प्ले है.

सॉफ्टवेयर: बता दें कि पिक्सल 7 एंड्रॉयड 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है.

चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस पिक्सल स्मार्टफोन में टेंसर जी2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है.

कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.8MP का फ्रंट सेंसर मिलेगा.

कनेक्टिविटी: फोन में एनएफसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.2, वाई-फाई 6, 5जी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स मिलेंगे. सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट भी है.

बैटरी: फोन में 4270 एमएएच की बैटरी जान फूंकने के लिए दी गई है जो फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्ज सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि एक्स्ट्रीम बैटरी सेवर मोड के साथ फोन 72 घंटे तक साथ देता है.

Google Pixel 7 Pro Specifications

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर: एंड्रॉयड 13 पर चलने वाले इस फोन में 6.7 इंच क्वाड एचडी एलटीपीओ डिस्प्ले है. बता दें कि ये फोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट ऑफर करता है.

चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए पिक्सल 7 प्रो में टेंसर जी2 प्रोसेसर मौजूद है.

कैमरा: फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा है. फ्रंट में 10.8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा.

कनेक्टिविटी: ब्लूटूथ वर्जन 5.2, 5जी, एनएफसी, वाई-फाई 6 और यूएसबी टाइप-सी जैसी खूबियों के साथ सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट भी है.

बैटरी: फोन में 4926 एमएएच की बैटरी जान फूंकने के लिए दी गई है जो फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्ज सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि एक्स्ट्रीम बैटरी सेवर मोड पर फोन 72 घंटे तक साथ देता है.

Google Pixel 7 Price in India

इस पिक्सल फोन के 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है. बता दें कि इस हैंडसेट को तीन अलग-अलग रंगों Obsidian, Snow और Lemongrass में खरीदा जा सकता है.

Google Pixel 7 Pro Price in India

पिक्सल 7 प्रो (Google Pixel 7 Pro) के 12 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये तय की गई है, इस हैंडसेट को Obsidian, Hazel और Snow तीन कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है.

सिंदूर-चूड़ा पहनकर कैटरीना कैफ ने सेलिब्रेट किया पहला करवा चौथ, सामने आई क्यूट तस्वीरें

उपलब्धता की बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोन्स फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध तो कराए गए थे लेकिन इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को ग्राहकों से इतना बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है कि सेल शुरू होते ही ग्राहक इन डिवाइस को खरीदने के लिए टूट पड़े और सेल शुरू होते ही दोनों मॉडल्स आउट ऑफ स्टॉक हो गए. बता दें कि खबर लिखे जाने तक दोनों ही डिवाइस सोलड आउट नजर आ रहे थे.

लॉन्च ऑफर्स

गूगल पिक्सल 7 (Google Pixel 7) के साथ 6000 रुपये और पिक्सल 7 प्रो स्मार्टफोन के साथ 8500 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है. लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि आखिर ये इंटरोडक्टरी पीरियड कब तक चलेगा. इतना ही नहीं, ग्राहकों की सुविधा के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है.

Tags: flipkart offersGoogle Pixel 7 asleGoogle Pixel 7 featuresGoogle Pixel 7 priceGoogle Pixel 7 ProGoogle Pixel 7 Pro looksGoogle Pixel 7 Pro priceGoogle Pixel 7 Pro saleGoogle Pixel 7 Pro specifiationGoogle Pixel 7 specification
Previous Post

सिंदूर-चूड़ा पहनकर कैटरीना कैफ ने सेलिब्रेट किया पहला करवा चौथ, सामने आई क्यूट तस्वीरें

Next Post

सीएम योगी ने जनता दरबार में फरियादियों की सुनी फरियाद

Writer D

Writer D

Related Posts

WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का नया ‘जादू’: 15 मिनट में मैसेज गायब! अब चैट में नहीं बचेगा कोई भी ‘सबूत’

23/03/2026
Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Apple
Tech/Gadgets

मुंबई वालों को दूसरा तोहफा! अब यहां खुलेगा Apple का नया स्टोर

13/02/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने जनता दरबार में फरियादियों की सुनी फरियाद

यह भी पढ़ें

Earthquake

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.2 मापी गई

03/09/2020
Heavy Rains

यूपी में गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश की संभावना

16/06/2023
Hiranandani Group

हीरानंदानी ग्रुप के ठिकानों पर ED की रेड, इस मामले में हुई कार्रवाई

22/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version