• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WhatsApp का नया ‘जादू’: 15 मिनट में मैसेज गायब! अब चैट में नहीं बचेगा कोई भी ‘सबूत’

Writer D by Writer D
23/03/2026
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
WhatsApp

WhatsApp

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

WhatsApp जल्द एक नया प्राइवेसी फ़ीचर लेकर आ सकता है, कंपनी यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए ऐप में नए-नए फीचर्स को जोड़ती है। अब कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम रही है जिससे कि मैसेज रिसीव करने वाला जैसे ही आपका मैसेज पढ़ेगा, वो मैसेज खुद-ब-खुद गायब हो जाएगा। इस फीचर का नाम है After reading। व्हाट्सऐप डेवलपमेंट पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इस लेटेस्ट फीचर को Android बीटा वर्जन में देखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, नया टूल यूजर्स को चैट पर ज़्यादा कंट्रोल देगा।

इस फ़ीचर के पीछे का आइडिया सिंपल है। एक बार ऑन होने के बाद मैसेज रिसीव करने वाले के मैसेज पढ़ने के बाद ये अपने आप गायब हो जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, मैसेज खुलने के बाद WhatsApp 15 मिनट का काउंटडाउन शुरू कर देगा और टाइमर खत्म होने के बाद, मैसेज भेजने वाले और पाने वाले दोनों की चैट से मैसेज डिलीट हो जाएगा। अगर मैसेज नहीं खोला जाता है, तो यह 24 घंटे तक मौजूद रहेगा, जिसके बाद यह अपने आप गायब हो जाएगा। यह फीचर Android वर्जन 2।26।12।2 के लिए WhatsApp बीटा में मिला था, लेकिन यह अभी भी डेवलपमेंट में है और बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध नहीं है।

इन यूजर्स के काम का है ये फीचर

खबर है कि यह नया ऑप्शन उन WhatsApp यूजर्स के लिए काम का होगा जो अक्सर OTP, पासवर्ड, एड्रेस या वेरिफिकेशन कोड जैसी कॉन्फिडेंशियल जानकारी शेयर करते हैं। अभी, WhatsApp पर मैसेज आमतौर पर चैट में तब तक रहते हैं जब तक उन्हें मैनुअली डिलीट नहीं किया जाता या डिसअपीयरिंग मैसेज का इस्तेमाल कर नहीं भेजा जाता। नए ऑटो-डिलीट सिस्टम की मदद से यूज़र्स ऐसे टेक्स्ट भेज सकते हैं जो देखे जाने के तुरंत बाद खुद ही हट जाते हैं, जिससे चैट हिस्ट्री में प्राइवेट डिटेल्स के रहने का चांस कम हो जाता है।

WABetaInfo ने बताया कि WhatsApp पर नया After reading फीचर तब भी काम करेगा जब रीड रिसीट बंद हो। आम तौर पर व्हाट्सऐप मैसेज पढ़ने पर ब्लू टिक दिखाता है, लेकिन कुछ यूजर प्राइवेसी के लिए इस सेटिंग को बंद कर देते हैं। अभी Disappearing Messages के साथ 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन का ऑप्शन मिलता है लेकिन इस नए फीचर के आने के बाद 15 मिनट में ही मैसेज गायब हो जाएगा। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि ये फीचर कब तक रोलआउट किया जा सकता है।

Tags: whatsapp
Previous Post

प्रयागराज में कोल्ड स्टोर की दीवार गिरी

Next Post

मुख्यमंत्री योगी ने की मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा , समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Next Post
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने की मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा , समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

narco terror module

सुरक्षाबलों ने किया नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाभोड़, आतंकियों के 12 मददगार गिरफ्तार

19/06/2021
सीएम योगी CM Yogi

किसानों को गुमराह करने से बाज आए विपक्ष : सीएम योगी

03/03/2021
Kasturi haldi

इस मसाले से मिलेगा निखरा चेहरा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version