• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश के अन्तर्राज्जीय/अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर पड़ने वाले मार्गों पर बनेंगे भव्य व आकर्षक गेट

Writer D by Writer D
27/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उप्र के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के महत्वपूर्ण मार्गों/सेतुओं तथा मार्गों पर प्रवेश द्वार की स्थापना एवं अन्य सौन्दर्यीकरण के कार्य तथा धार्मिक स्थलों को मुख्य मार्ग से जोड़ने हेतु मार्गों के निर्माण, चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण/सौन्दर्यीकरण योजनान्तर्गत प्रदेश के अन्तर्राज्जीय/अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पड़ने वाले मार्गों पर भव्य व आकर्षक द्वारों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जायेगा।

यही नहीं इस योजना के तहत द्वारों के पास उच्च स्तरीय व आकर्षक प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जायेगी। 14 गेटों के निर्माण कार्यों व प्रकाश व्यवस्था हेतु रू 1 अरब 21 करोड़ 5 लाख 4 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उप्र शासन द्वारा प्रदान की गयी है तथा साथ ही इन 14 कार्यों हेतु उप्र शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 221-22 के अन्तर्गत रू 3 करोड़ 6 लाख की धनराशि आवंटित भी की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उप्र शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

इन 14 कार्यों में अन्तर्राज्जीय/अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर 2 लेन मार्ग पर गेट एवं प्रकाश व्यवस्था के कुल 93 कार्य तथा अन्तर्राज्जीय/अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर 4 लेन मार्ग पर गेट एवं प्रकाश व्यवस्था के कुल 11 कार्य सम्मिलित हैं। जारी शासनादेश में कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी सुनिश्चित कराये जाने तथा कार्य ससमय पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित मुख्य अभियन्ता को निर्देश दिये गये हैं।

शहीद समर पाल को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, आश्रितों को 50 लाख की मदद का किया ऐलान

उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

ज्ञातव्य है कि उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य द्वारा पूर्व में ही घोषणा की गयी थी कि प्रदेश की अन्तर्राज्जीय/अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं को जोड़ने वाली 2 लेन व 4 लेन सड़कों पर (सीमा स्थल पर) भव्य व आकर्षक द्वार बनाये जायेंगे और इस योजना का क्रियान्वयन प्रारम्भ हो गया है। उपमुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इन गेटों पर एक तरफ- ‘‘उत्तर प्रदेश में आपके आगमन के लिये धन्यवाद तथा दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में आने पर आपका स्वागत है’’ जैसे सम्मान सूचक शब्दों को लिखा जायेगा। यही नहीं यहॉ पर प्रकाश की बहुत ही आकर्षक व रमणीक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जायेगी।

Tags: Hindi SamacharKeshav mauryaLucknow NewsUP government
Previous Post

दिनदहाड़े खड़ी कार का शीशा तोड़ पार किए लाखों के जेवरात

Next Post

अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Next Post

अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Horoscope

15 फरवरी राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

15/02/2023
Samartha Uttar Pradesh – Viksit Uttar Pradesh @2047

अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति के संकल्प पर आधारित है विकसित यूपी का लक्ष्य

03/09/2025

केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में अव्वल है उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

24/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version