• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए सरकार कृतसंकल्पित: सीएम योगी

Desk by Desk
17/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, झाँसी, नई दिल्ली, राजनीति, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
होली पर जारी की नई गाइडलाइन

होली पर जारी की नई गाइडलाइन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए कृतसंकल्पित है।

झांसी में स्ट्राॅबेरी महोत्सव का आयोजन जैसे अभिनव प्रयास इसमें सहायक हैं। किसानों को खेती के अभिनव प्रयासों से जोड़ने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन को इस सम्बन्ध में किसानों को जागरूक करने के लिए प्रभावी और सार्थक प्रयास करना चाहिए।

यह बात श्री योगी ने रविवार को झांसी में आयोजित स्ट्राॅबेरी महोत्सव का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा केन्द्र व राज्य सरकार निरन्तर किसानों के हित व कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। इस क्रम में किसान को खेत से बाजार तक विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के माध्यम से किसान बाजार की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ ही, आम उपभोक्ता को भी महंगाई से बचा सकते हैं और अपनी आमदनी में भी वृद्धि कर सकते हैं।

कर्नाटक में बोले अमित शाह- नए कृषि कानून से किसानों की कई गुना बढ़ेगी आमदनी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विगत वर्ष, काफी समय से लम्बित बाण सागर सिंचाई परियोजना को पूर्ण किया गया है। मध्य गंगा नहर, सरयू नहर सहित एक दर्जन सिंचाई परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इससे 20 लाख हेक्टेयर की अतिरिक्त सिंचन क्षमता सृजित होगी।

मुख्यमंत्री ने झांसी की भूमि को अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से स्ट्राॅबेरी की खेती के अनुकूल बनाने के लिए यहां के किसानों और नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड की धरती पर स्ट्राॅबेरी महोत्सव का आयोजन देश व प्रदेश के लिए नया संदेश है। इससे बुन्देलखण्ड के बारे में लोगों की धारणा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड सभी सम्भावनाओं और क्षमताओं से परिपूर्ण है। समुचित अवसर और मंच प्राप्त होने पर यहां के किसान और नागरिक अपनी क्षमताओं को साकार रूप दे सकते हैं।

श्री योगी ने कहा कि कार्य करने की इच्छाशक्ति होने पर व्यक्ति कठिन से कठिन चुनौती का सामना कर परिणाम दे सकता है। स्ट्राॅबेरी सामान्यतः शीतोष्ण जलवायु की फसल है। झांसी में पहले इसे घर की छत पर उगाया गया। इसके बाद खेतों में इसकी फसल उगाई गयी। इसमें सफलता मिलने के बाद आज झांसी में स्ट्राॅबेरी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह एक चमत्कार है। उन्होंने आशा जतायी कि यह महोत्सव बुन्देलखण्ड को नयी पहचान दिलाएगा।

सुल्तानपुर के किसान द्वारा ड्रैगन फ्रूट की खेती किये जाने का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के कई जिलों में किसानों ने अपने परिश्रम से ऐसी फसलें उगायीं हैं, जिनके बारे में धारणा थी कि इन फसलों को वहां नहीं उगाया जा सकता। स्ट्राॅबेरी महोत्सव सभी परिश्रमी और प्रगतिशील किसानों के लिए प्रेरणादायी है। यह किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही मार्केट की जरूरतों को पूर्ण करने में भी सहायक है।

उन्होंने कहा कि झांसी के स्ट्राॅबेरी महोत्सव की भांति ही जनपद सुल्तानपुर में ड्रैगन फ्रूट, सिद्धार्थनगर में काला नमक चावल, चन्दौली में ब्लैक राइस, बाराबंकी में सब्जी, कौशाम्बी व प्रयागराज में अमरूद, प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में आर्गेनिक गुड़, कुशीनगर में केले आदि की फसलों को केन्द्र में रखकर प्रयास किये जाने चाहिए। कृषि एवं उद्यान विभाग प्रदेश के अन्य जिलों में अलग और विशिष्ट फसलों पर केन्द्रित महोत्सव के आयोजन की दिशा में प्रभावी और सार्थक प्रयास करें।

Tags: cm yogiसीएम योगी
Previous Post

कर्नाटक में बोले अमित शाह- नए कृषि कानून से किसानों की कई गुना बढ़ेगी आमदनी

Next Post

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा होंगी प्रियंका गांधी: प्रमोद तिवारी

Desk

Desk

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
पेट्रोल का मूल्य 100 के पार Pramod Tiwari

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा होंगी प्रियंका गांधी: प्रमोद तिवारी

यह भी पढ़ें

गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी Angry mob burnt police post फूंकी

आगरा : थाना ताजगंज में ट्रैक्टर चालक की मौत, गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी फूंकी

31/12/2020
Mahashivratri

मिलेगा मनचाहा वर… कुंवारी लड़कियां इस विधि से करें मासिक शिवरात्रि व्रत

23/01/2025
डा. नवनीत सहगल

त्योहारों के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता : सहगल

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version