• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार ने प्रदेश को गिद्धों के हवाले कर दिया है : रामगोविंद चौधरी

Writer D by Writer D
20/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बलिया, बहराइच, राजनीति
0
Ramgovind Chaudhary

Ramgovind Chaudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने मंगलवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार पर मास्क न लगाने पर दोबारा पकड़े जाने पर दस हजार रुपये जुर्माना लगाये जाने के फैसले पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश को  गिद्धों  के हवाले कर दिया है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी ने मंगलवार को जारी एक बयान में मास्क को लेकर दस हजार रुपये जुर्माना के फैसले को अंग्रेजी राज की याद दिलाने वाला करार देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की।

अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

चौधरी ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को गिद्धों के हवाले कर दिया है और  गिद्ध  आम आदमी को अपने- अपने हिसाब से नोच रहे हैं, कहीं मास्क को लेकर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाकर तो कहीं जरूरी सामानों की कालाबाजारी करके।  उन्होंने कहा कि जिस दल के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व मुख्यमंत्री बिना मास्क लगाए चुनावी रैली को सम्बोधित किए हैं व खुद भी बिना मास्क लगाए मंच सुशोभित किए हैं, उस दल की सरकार को मास्क को लेकर आम आदमी पर जुर्माना लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सूबे में योगी सरकार केवल बयानों तक सीमित रह गई है और आम आदमी का कोई पुरसाहाल नहीं है।

देश के सबसे बड़े व्यापारी नेता श्याम बिहारी मिश्रा का कोरोना से निधन

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी अधिनियम 2020 में आठवां संशोधन किया है। संशोधन के मुताबिक घर से बाहर बिना मास्क या गमछा के निकलने पर पहली बार पकड़े जाने पर एक हजार रुपये और दोबारा पकड़े जाने पर दस हजार रुपये जुर्माना का प्रावधान किया गया है।

Tags: Ramgovind Chaudharyup news
Previous Post

अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Next Post

हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Next Post
IMA writes to PM Modi

हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Neha Sharma

स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने ‘आरम्भ’ अभियान को तेज करने के दिए निर्देश

30/08/2022
School Vehicles

8 जुलाई से अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाएगा परिवहन विभाग

05/07/2024

मात्र दो घंटे में बरामद हुई बालगृह से फरार हुई 12 बालिकाएं, छह कर्मी निलंबित

21/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version