Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अत्याचार, भ्रष्टाचार और अनाचार पर सरकार को कोई नियंत्रण नहीं : अखिलेश

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अत्याचार, भ्रष्टाचार और अनाचार पर सरकार को कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।

श्री यादव ने मंगवार को जारी बयान में कहा कि राज्य में सरकार नाम की कोई संस्था भी है। भाजपा सरकार में किसान, दलित, सवर्ण, पिछड़े, अल्पसंख्यक, नौजवान तथा पत्रकार सुरक्षित नही हैं। प्रदेश में सरकार का अत्याचार, भ्रष्टाचार और अनाचार पर कहीं कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।

हिमाचल में बारिश का कहर, भूस्खलन से 100 सड़कें बंद, भारी वर्षा का येलो अलर्ट  

उन्हाेंने कहा कि जौनपुर में पुलिस की मौजूदगी में दलितों पर दबंगों ने गोलियां बरसाईं। लाठी-डंडो से पीटा। कासगंज में दबंगों ने रेप किया और पुलिस ने पीड़िता के परिवारीजनों का ही उत्पीड़न किया। गाजियाबाद में कल रात पत्रकार पर बदमाशों ने हमला किया। दो दिन पहले उन्होंने अपने ऊपर हमले की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी रही। पत्रकार को गोली मार दी।

श्री यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में दो सगी नाबालिग बहनों को पहले अगवा किया गया फिर उनके साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने 18 घंटे बाद रिपोर्ट लिखी उसमें भी जबरन तहरीर बदलवा दी और दबाव बनाने के लिए पीड़िता के परिवारवालों को ही कोतवाली में बैठाए रखकर परेशान किया गया।

उन्हाेंने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों की मदद के बजाय शराब तस्करी में भाजपा के नेता व्यस्त हो गए हैं। कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर के बाद किशनी में अवैध शराब का धंधा करते भाजपा का सेक्टर संयोजक पकड़ा गया। सत्ता के संरक्षण में शराब तस्करी, अवैध खनन और दूसरे अपराध खूब पनप रहे हैं।

राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम का न्योता मिला तो जरूर शामिल होंगें : इकबाल अंसारी

श्री यादव ने कहा कि मेरठ में रोहटा थाना के गांव डूंगर में कल नकली जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग मेरठ के अस्पताल में भर्ती हैं। सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी के प्रति भी राज्य की भाजपा सरकार गम्भीर नहीं है। संकट के इन दिनों में भी 20 दिन से ज्यादा हो गए चिकित्सा स्वास्थ्य का महानिदेशक पद खाली है। सरकार एक योग्य महानिदेशक का चयन तक नहीं कर सकी है। जब विभाग में मुखिया ही नही है तो कामकाज कैसे चुस्त-दुरूस्त होगा। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का तो अब मुख्यमंत्री की टीम इलेवन के अफसरों को भी एहसास हो चला है। एम्बूलेंस सेवा हांफ रही है, अस्पतालों में डाॅक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है, इन पदों पर भर्ती रूकी हुई है। संवेदना को झकझोर देने वाली एक तस्वीर देवरिया की है जहां एक मासूम बच्चे को स्ट्रेचर ढकेलना पड़ रहा है। इससे पूर्व भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं पर कहीं कोई सुधार के लक्षण नहीं दिख रहे हैं।

Exit mobile version