• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तदर्थ शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार चिन्तनशील : डा शर्मा

Writer D by Writer D
20/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, सीतापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार संस्कृत विद्यालयों को बेहतर बनाने के लिए कटिबद्ध है और इसके लिये हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रादेशिक संस्कृत शिक्षक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए डा शर्मा ने शनिवार को यहां कहा कि संस्कृत शिक्षकों के खाली पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की निश्चित मानदेय पर नियुक्ति का प्राविधान किया है। साथ ही अभियान चलाकर पारदर्शी तरह से संस्कृत विद्यालयों में शिक्षको की नियुक्ति प्रक्रिया को लगभग पूरा किया है। यूपी की यह पहली सरकार है जिसने संस्कृत को प्रोत्साहन के लिए संस्कृत निदेशालय के गठन की घोषणा के साथ ही इसके लिए धनराशि भी जारी कर दी है। संस्कृत शिक्षा परिषद के नए भवन का निर्माण आरंभ हो चुका है। तदर्थ शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार चिन्तनशील है।

उन्होंने कहा कि यूपी में 2016 के पूर्व शिक्षा व्यवस्था खस्ताहाल थी। नकल माफिया पैदा हो गए थे तथा नकल के ठेके उठते थे। एक व्यक्ति के स्थान पर दूसरा व्यक्ति परीक्षा देता था। नकल एक उद्योग का रूप ले चुका था पर वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही नकल पर रोक लगाने का काम किया है। नकलविहीन परीक्षा देश के लिए माडल बनी है। परीक्षा में लगने वाले समय में भी कमी आई है।

डा शर्मा ने कहा कि आज के समय में आधुनिकता को अपनाने के साथ ही देश की संस्कृति एवं परम्पराओं को सहेजना जरूरी है। अपनी संस्कृति को भूलना कष्टदायक है। समय के बदलाव के साथ व्यवस्थाएं भी बदली हैं। हमारी व्यवस्था में भारत की संस्कृति का निवास है। आज पाश्चात्य संस्कृत से प्रभावित शहरी संस्कारों का प्रभाव गांवों पर होने लगा है। गांव की परम्पराएं टूट रही है। त्योहारों पर मिलने का स्थान आज एसएमएस ने ले लिया है। परम्पराओं के पीछे छिपे कल्याण और स्नेह के भाव समाप्त हो रहे हैं।

इस राज्य के सीएम का ऐलान, मृतक किसानों के परिवार को देंगे 3-3 लाख की मदद

उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में गांवों से शहरों की ओर पलायन हो रहा है। यह पलायन हमारी संस्कृति को भी प्रभावित कर रहा है। शहर में आने वाले लोग अपने बच्चों में अग्रेजी संस्कार का समावेश कराने की होड में जुटे हैं जिसका विपरीत प्रभाव घर के बुजुर्गो पर पड रहा है। संयुक्त परिवार की परम्पराएं विलुप्त हो रही हैं। परिवार के सदस्यों के बीच में आत्मीयता में कमी आ रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति एक दर्शन है जबकि पाश्चात्य संस्कृति प्रदर्शन मात्र है। इस दर्शन एवं महान परम्परा को भूलना नहीं है। अपनी संतान को अच्छा बनाने के पूर्व खुद भी एक अच्छी संतान बनना होगा। महिलाओं को संस्कृति और परम्पराओं को सहेजने की जिम्मेदारी निभानी होगी। ऋषि मुनियों की पावन भूमि नैमिष का संदेश पूरी दुनिया में जाता है इस लिए यहां का संदेश जाति सम्प्रदाय ऊपर उठकर होना चाहिए।

Tags: Dr. Dinesh Sharmasitapur newsup news
Previous Post

इस राज्य के सीएम का ऐलान, मृतक किसानों के परिवार को देंगे 3-3 लाख की मदद

Next Post

मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगियों पर गिरी गाज, दो करोड़ 15 लाख की सम्पत्ति जब्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post
Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी गैंग के सहयोगियों पर गिरी गाज, दो करोड़ 15 लाख की सम्पत्ति जब्त

यह भी पढ़ें

petrol

 10वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, चेक करें अपने शहर के रेट

14/11/2021
गुजरात उपचुनाव Gujarat by-election

गुजरात उपचुनाव रूझान : सभी 8 सीटों पर बीजेपी चल रही है आगे

10/11/2020
Ajay Kumar Lallu

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ जारी हुआ वारंट, जानें पूरा मामला

11/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version