Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोविड नियंत्रण को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन ने जिलाधिकारियों का बढ़ाया हौसला

anandiben patel

anandiben patel

उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से चिंतित उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी तथा कानपुर के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने इन जनपदों में कोविड संक्रमण की रोकथाम, उपचार तथा सुरक्षात्मक उपायों पर किये जा रहे उपायों की भी जानकारी लीं।

उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। कोविड से सम्बंधित जानकारी देने के लिए स्थापित हेल्प सेन्टर ठीक तरह से काम करें, यह भी सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

कोरोना से यूपी के बिगड़े हालात, 24 घंटे में आए 30,596 नए मामले

इस दौरान उन्होंने कोरोना नियंत्रण में अच्छा कार्य कर रहे डॉक्टरों तथा कोरोना वारियर्स का उत्साहवर्धन भी किया। राज्यपाल ने कोविड वैक्सीन लगाए जाने की प्रगति भी जानी तथा वैक्सीन लगाये जाने की गति बढ़ाने की अपील की।

राज्यपाल ने कहा कि सभी से मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से कराया जाय और इसका उल्लंघन करने वाले लोगों के साथ कड़ाई की जाय। राज्यपाल ने सभी अस्पतालों में दवाओं, ऑक्सीजन तथा वेंटिलेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

उखड़ती सांसों को थामने के लिए रेलवे ने संभाला मोर्चा, चलाएगी ऑक्सीज़न एक्सप्रेस

राज्यपाल ने जिलाधिकारियों को कहा कि इस कार्य में विश्वविद्यालय का भी सहयोग ले सकते हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने के.जी.एम.यू. तथा संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहे कोविड उपचार के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की तथा किये जा रहे उपायों पर संतोष व्यक्त करते हुए चिकित्सकों की हौसला अफजाई की।

Exit mobile version