• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गवर्नर व CM योगी ने किया राष्ट्रपति का भव्य स्वागत, रात्रिभोज का हुआ आयोजन

Writer D by Writer D
28/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ् ने सोमवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द तथा देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने राजभवन में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के सम्मान में सोमवार राजभवन में हाई टी तथा रात्रिभोज का आयोजन किया। जिसमें उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी सहित अन्य वरिष्ठ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों ने सपत्नीक सहभागिता की। इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशों का राष्ट्रपति के साथ एक फोटो लिया गया। हाई टी के दौरान राष्ट्रपति ने न्यायाधीशों का परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति तथा उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रेसिडेंशियल ट्रेन से सोमवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल आनंदी बेन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। स्टेशन से राष्ट्रपति सड़क मार्ग से राजभवन रवाना हुए। इस दौरान सेना के अलावा शासन-प्रशासन के कई बड़े अधिकारी वहां मौजूद थे।

इससे पहले राष्ट्रपति इसके बाद राज्यपाल तथा सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ वाहनों के काफिला में चारबाग से हजरतगंज होते राजभवन पहुंचे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द पत्नी सविता कोविन्द, पुत्री स्वाति के साथ कानपुर शहर से करीब 10.30 बजे प्रेसिडेंशियल ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के साथ स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Tags: Lucknow NewsPresident Kovind at Raj Bhavan
Previous Post

टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मिताली ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी को जिम्मेदार ठहराया

Next Post

पाकिस्तान के विकेटकीपर कामरान अकमल ने किया विराट का समर्थन

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

राज्य में किसानों के लिए खाद्य और प्रमाणित बीज उपलब्धता में कोई कमी नहीं: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

14/11/2025
Tribal
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में लखनऊ में जनजाति भागीदारी उत्सव का आयोजन

14/11/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे विश्वकप जीत पर दी बधाई

14/11/2025
National Jamboree
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में दिखेगा लघु भारत का भव्य नजारा

14/11/2025
Ayodhya
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के विजन से अयोध्या बना डेवलपमेंट का रोल मॉडल

14/11/2025
Next Post
Pakistan wicketkeeper Kamran Akmal supported Virat

पाकिस्तान के विकेटकीपर कामरान अकमल ने किया विराट का समर्थन

यह भी पढ़ें

अब दुश्मनों को सोचना होगा

बाहुबली राफेल ने भारतीय धरती को चूमा, तो राजनाथ बोले- अब दुश्मनों को सोचना होगा

29/07/2020
donald trump

ट्रंप को मिला अस्पताल से डिस्चार्ज, कहा- कोरोना से डरने की जरूरत नहीं

06/10/2020
kapil sibal

CWC की बैठक के बाद सिब्बल के ताजे ट्वीट से तूफान की आहट

25/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version