• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यपाल ने सुरक्षाबलों के जवानों से पूछी उनकी कुशलक्षेम, बढ़ाया हौसला

Writer D by Writer D
27/05/2023
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Governor Gurmeet Singh

Governor Gurmeet Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजभवन नैनीताल/पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor Gurmeet Singh) शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ के दूरस्थ और सीमावर्ती गांव गुंजी, नाबीढांग, कुटी और ज्योलिकोंग के दौरे पर रहे। सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण इन क्षेत्रों का भ्रमण कर राज्यपाल ने यहां रह रहे लोगों सहित सेना, आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ के जवानों से मुलाकात की। राज्यपाल ने यहां पर सुरक्षाबलों के जवानों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा जवानों का हौसला बढ़ाया।

राज्यपाल (Governor Gurmeet Singh) ने कहा कि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों की विषम परिस्थितियों में हमारे जवानों द्वारा निःस्वार्थ सेवाभाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है। उनके कारण हम और हमारा देश सुरक्षित है। इन जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा पर प्रत्येक देशवासी को गर्व है। उन्होंने जवानों से उनकी समस्याओं तथा चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की।

इस दौरान राज्यपाल (Governor Gurmeet Singh)  ने सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और चुनौतियों से रूबरू हुए। गुंजी के ग्रामीणों ने राज्यपाल को विभिन्न मांगो से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्याओं के हर संभव समाधान का आश्वासन दिया। राज्यपाल ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण तथा स्थानीय आबादी का निवास सामरिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। सीमांत क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के साथ-साथ आवश्यक सुविधाओं के विकास से पलायन रूकेगा तथा रिवर्स पलायन को बढ़ावा मिलेगा।

सीएम धामी ने उत्तराखंड के विकास में मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का व्यक्त किया आभार

राज्यपाल (Governor Gurmeet Singh)  ने कहा कि  देश की सीमाओं की सुरक्षा केन्द्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि गांवों को सुरक्षित रखे बिना हम अपनी सीमाओं को सुरक्षित नहीं रख सकते। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत सीमावर्ती गांवों में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं का को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

राज्यपाल (Governor Gurmeet Singh)  ने  कहा कि बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (BADP)के अंतर्गत सीमावर्ती गावों में मूलभूत सुविधाओं सहित जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि गुंजी में स्कूल, हॉस्पिटल के अलावा पेयजल और कनेक्टिविटी की समस्या के समाधान के लिए वह स्वयं भी प्रयासरत हैं। सीमावर्ती गांव कुटी और गुंजी पंहुचने पर राज्यपाल का स्थानीय लोगों ने स्वागत और अभिनंदन किया।

अपने भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने कालापानी में आए पर्यटकों के साथ समय बिताया। इस दौरान पर्यटकों से मुलाकात की और उनके अनुभवों को जाना।

Tags: dehradun newsGovernor gurmeet singhNational newsUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने उत्तराखंड के विकास में मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का व्यक्त किया आभार

Next Post

राज्यपाल ने आदि कैलाश” व “ओम पर्वत” के किए दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Deadly attack on NDA candidate Jyoti Manjhi
Main Slider

एनडीए प्रत्याशी ज्योति मांझी पर जानलेवा हमला, RJD के समर्थकों पर लगा आरोप

06/11/2025
CM Yogi addressed a public meeting in Wazirganj.
बिहार

लालू यादव के शासन में 60 से अधिक जातीय नरसंहार और 30 हजार से अधिक अपहरण हुएः योगी

05/11/2025
Former DGP Brijlal shocked everyone by sharing horrific stories of mafia rule.
उत्तर प्रदेश

जहां कभी माफिया मुख्तार अंसारी का था कब्ज़ा, वहीं आज गरीबों को मिला अपना घर: बृजलाल

05/11/2025
CM Vishnudev
Main Slider

छत्तीसगढ़ अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि पोषण और नवाचार का बन रहा है वैश्विक ब्रांड: CM विष्णुदेव

05/11/2025
Juvenile Home
Main Slider

दरभंगा के बालसुधार गृह से 12 बाल कैदी फरार, मचा हड़कंप

05/11/2025
Next Post
Governor Gurmeet Singh visited "Adi Kailash" and "Om Parvat"

राज्यपाल ने आदि कैलाश" व "ओम पर्वत" के किए दर्शन

यह भी पढ़ें

UP Police

इस दिन जारी होगा यूपी पुलिस सिपाही का नोटिफिकेशन

27/06/2023
pcos

इन समस्याओं से पड़ता है रीप्रोडक्टिव हेल्थ पर बुरा असर

28/02/2022
Karwa Chauth

दांपत्य जीवन में मधुरता लाने का काम करेंगे करवा चौथ पर किए गए ये उपाय

30/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version