• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

22 यू-ट्यूब चैनलों पर चली सरकार की कैंची, चला रहे थे देश विरोधी एजेंडा

Writer D by Writer D
05/04/2022
in Tech/Gadgets
0
youtube
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सरकार ने देशविरोधी एजेंडा चलाने वाले बाईस यू-ट्यूब चैनल (Youtube Channel ) , तीन ट्विटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं।

सूचना-प्रसारण मंत्रालय के अनुसार आईटी नियम, 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करते हुए ऐसा किया गया है।

मंत्रालय का कहना है कि इनका इस्तेमाल नकली समाचार और सोशल मीडिया पर समन्वित दुष्प्रचार फैलाने के लिए किया जाता था। ब्लाक किए गए यू-ट्यूब चैनलों की कुल दर्शकों की संख्या 260 करोड़ से अधिक थी।

पिछले साल फरवरी में आईटी नियम, 2021 की अधिसूचना के बाद से भारतीय यू-ट्यूब चैनलों पर पहली बार कार्रवाई की गई है। ब्लॉक किए गए यू-ट्यूब चैनलों में से अठारह (18) भारतीय और चार (4) पाकिस्तान आधारित हैं।

सामग्री का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि इन चैनलों का इस्तेमाल भारतीय सशस्त्र बलों, जम्मू और कश्मीर जैसे विभिन्न विषयों पर फर्जी समाचार पोस्ट करने के लिए होता था । यह भी देखने में आया है कि इन भारतीय यू-ट्यूब आधारित चैनलों पर यूक्रेन में चल रही स्थिति से संबंधित भारत को लेकर बड़ी संख्या में झूठी सामग्री मौजूद है।

ये चैनल कुछ टीवी समाचार चैनलों के टेम्प्लेट और लोगो का उपयोग कर रहे थे। साथ ही समाचार एंकरों की छवियां भी इनमें शामिल रहती थीं। इसका मकसद दर्शकों को यह विश्वास दिलाना था कि समाचार प्रामाणिक है।

इस कार्रवाई के साथ दिसंबर 2021 से लेकर अबतक मंत्रालय ने 78 यू-ट्यूब आधारित समाचार चैनलों और कई अन्य सोशल मीडिया खातों को अवरुद्ध करने के निर्देश जारी किए हैं।

Tags: Information and Broadcast MinistryNational newsyou tube channel blocked
Previous Post

टाइगर श्रॉफ ने लगाई 13 फीट ऊंची जंप, वीडियो देखकर फैंस हुए दंग

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री का जताया आभार

Writer D

Writer D

Related Posts

WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का नया ‘जादू’: 15 मिनट में मैसेज गायब! अब चैट में नहीं बचेगा कोई भी ‘सबूत’

23/03/2026
Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Apple
Tech/Gadgets

मुंबई वालों को दूसरा तोहफा! अब यहां खुलेगा Apple का नया स्टोर

13/02/2026
Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री का जताया आभार

यह भी पढ़ें

Amausi Airport

अमौसी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, गेट गिरने से गार्ड की दर्दनाक मौत

02/03/2024
murder

सुपारी देकर जेठानी ने ही कराई थी देवरानी की हत्या, एक गिरफ्तार

28/08/2022
CM Yogi

योगी सरकार ‘दस के दम’ से साधेगी वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य

03/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version