• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुजरात समाचार के मालिक को ED ने किया गिरफ्तार, कांग्रेस बोलीं- निष्पक्ष पत्रकारिता को दबाने की कोशिश

Writer D by Writer D
16/05/2025
in क्राइम, गुजरात, राष्ट्रीय
0
Gujarat Samachar

Gujarat Samachar owner Bahubali Shah arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रमुख गुजराती समाचार पत्र ‘गुजरात समाचार’ (Gujarat Samachar) के परिसरों पर यहां छापेमारी के बाद उसके मालिकों में से एक बाहुबली शाह को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। बाहुबली शाह ‘लोक प्रकाशन लिमिटेड’ के निदेशकों में से एक हैं, जिसके पास गुजरात समाचार का मालिकाना हक है। उनके बड़े भाई श्रेयांश शाह दैनिक के प्रबंध संपादक हैं।

श्रेयांश शाह द्वारा संचालित गुजराती समाचार चैनल ‘Zee Gujarat Samachar STV’ के डिजिटल सेवाओं के प्रमुख तुषार दवे ने कहा कि ईडी ने शुक्रवार को तड़के बाहुबली शाह को हिरासत में लिया। दवे ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि शाह को पहले ईडी द्वारा वीएस अस्पताल ले जाया गया और फिर उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद शहर के जाइडस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संघीय धनशोधन निरोधक एजेंसी ने अपनी कार्रवाई के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गुजरात समाचार के एक कर्मचारी ने बताया कि ईडी ने शुक्रवार को सुबह शाह को हिरासत में लिया और वह अस्पताल में हैं। आयकर विभाग ने अहमदाबाद में जीएसटीवी परिसर की करीब 36 घंटे तक तलाशी ली।

श्रेयांश शाह जो गुजरात समाचार (Gujarat Samachar) के प्रधान संपादक और प्रबंध निदेशक हैं, उन्‍होंने दावा किया कि यह कार्रवाई 20 साल पुराने बैंक लेनदेन से संबंधित है। उन्होंने इसे राजनीतिक से प्रेरित करार दिया है। श्रेयांश शाह का कहना है हमें बिना किसी पूर्व लिखित सूचना के बाहुबली शाह को समन किया गया और 36 घंटे की छापेमारी के बाद हिरासत में लिया गया।

देश की सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक… डिप्टी सीएम के विवादित बयान ने मचा दी हलचल

इस मामले में गुजरात सरकार के किसी भी मंत्री का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, विपक्षी नेताओं ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने इसे “मोदी सरकार द्वारा प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला” बताया। उन्होंने कहा, “बाहुबली शाह एक वरिष्ठ नागरिक हैं और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। यह कार्रवाई गुजरात समाचार की निष्पक्ष पत्रकारिता को दबाने की कोशिश है।” इसी तरह, आम आदमी पार्टी के गुजरात अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने इसे “पत्रकारिता को कुचलने का प्रयास” करार दिया।

1932 में स्थापित गुजरात समाचार (Gujarat Samachar) गुजरात का सबसे बड़ा प्रसार वाला गुजराती दैनिक है, जिसे शाह परिवार द्वारा संचालित लोक प्रकाशन लिमिटेड प्रकाशित करता है। समाचार पत्र और इसका न्यूज चैनल GSTV है।

Tags: Gujarat newsgujarat samachar
Previous Post

देश की सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक… डिप्टी सीएम के विवादित बयान ने मचा दी हलचल

Next Post

महिला जज को वकीलों ने नहीं दिया फेयरवेल, CJI बोले- सम्मान से विदाई की हकदार हैं

Writer D

Writer D

Related Posts

Jan ki Sarkar Jan ke Dwar
राजनीति

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा का सशक्त मॉडल

31/01/2026
Savin Bansal
राजनीति

निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए नए गोसदनों को मिली मंजूरी

31/01/2026
Dr. R. Rajesh Kumar
राजनीति

उत्तराखंड में शहरी विकास को रफ्तार: हरिद्वार में एचआरडीए कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा

31/01/2026
Savin Bansal
राजनीति

शिक्षा ही एक ऐसा हथियार जिससे निकलते हैं सशक्तिकरण एवं सफलता के रास्तेः डीएम

31/01/2026
Sheetkaleen Yatra
राजनीति

शीतकालीन यात्राः आस्था के पथ पर नया अध्याय

31/01/2026
Next Post
CJI BR Gavai

महिला जज को वकीलों ने नहीं दिया फेयरवेल, CJI बोले- सम्मान से विदाई की हकदार हैं

यह भी पढ़ें

Post Office

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में इन्वेस्ट करें मात्र इतने पैसे, मिलेगा बैंक से ज्यादा ब्याज

20/11/2022

102 वर्ष की जनकराजी व 101 वर्ष की तिलवासी को डीएम ने दिया धन्यवाद

22/02/2022
AK Sharma

यूपी में बिजली बकाएदारों को बड़ी राहत, ऊर्जा मंत्री ने किया ओटीएस का ऐलान

30/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version