• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

102 वर्ष की जनकराजी व 101 वर्ष की तिलवासी को डीएम ने दिया धन्यवाद

मतदान करे महाराजगंज के तहत 100 से अधिक वृद्ध मतदाताओं से संवाद

Desk by Desk
22/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, महाराजगंज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महराजगंज।  मतदाता जगरुकता अभियान ‘मतदान करे महराजगंज’  के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में समाज कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी  सत्येन्द्र कुमार द्वारा जनपद के वृद्ध मतदाताओं से संवाद किया गया।

संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी  (DM) ने बुजुर्ग मतदाताओं को माला, शॉल, और मेडल से संम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने 102 वर्ष की जनकराजी (janakraji) और 101 वर्ष की तिलवासी (tilvasi) का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने बुजुर्ग मतदाताओं  से अपना वोट डालने के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों और पास-पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। सभागार में आकर बुजुर्ग मतदाताओं द्वारा अपना आशीर्वाद देने के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी बुजुर्ग मतदाताओं को धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान से संबंधित अपने पुराने अनुभवों को साझा किया। बुजुर्ग मतदाता फरीदा बानो द्वारा वोट का महत्व बताते हुए 03 मार्च को भी वोट डालने का संकल्प व्यक्त किया गया। उनके द्वारा मतदाता जगरुकता से जुड़ा एक गीत भी प्रस्तुत किया गया।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार में 100 से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं के साथ संवाद किया गया। इन सभी लोगों ने न सिर्फ स्वयं मतदान करने का संकल्प लिया है बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करने की बात कही है। प्रशासन का मीडिया के माध्यम से जनपदवासियों से अपील है कि इन बुजुर्ग मतदाताओं के संकल्प से हम सभी लोग प्रेरणा लें और 03 मार्च को वोट देने जरूर जायें।

अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने भी सभी बुजुर्ग मतदाताओं का धन्यवाद किया और सभी से 03 मार्च को वोट करने की अपील की। उन्होंने घर की युवा महिलाओं से भी वोट करवाने की अपील बुजुर्गों से की।

कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी डी.सी. त्रिपाठी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर स्वीप प्रभारी और जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सविंद्र सिंह, ए.आर. कोऑपरेटिव सविंद्र सिंह, डीपीआरओ के.बी. वर्मा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

हर मतदाता को हो ज्ञान लोकतंत्र है देश की शान

Next Post

जेल में गैंगवार मामले में 14 कैदी हत्या के आरोप से बरी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
mathura jail

जेल में गैंगवार मामले में 14 कैदी हत्या के आरोप से बरी

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

किराना कारोबारी का मिला शव, भाई ने लगाया हत्या आरोप

14/04/2023
shot

घर के बाहर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

15/05/2021
Flower Pot

घर में यहां लगाएं गमले, सुख समृद्धि की एंट्री

13/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version