• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Gupt Navratri: घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां भगवती, जानें शुभ मुहूर्त

Writer D by Writer D
04/07/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Gupt Navratri

Gupt Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंद धर्म में मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि में मां भगवती के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। साल में कुल चार नवरात्रि आते हैं। पहला चैत्र नवरात्रि, दूसरा शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि। गुप्त नवरात्रि आषाढ़ व माघ माह में आते हैं। आषाढ़ महीने के गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कहते हैं। गुप्त नवरात्रि तंत्र मंत्र की साधना करने वालों के लिए खास होती है। जानें कब से शुरू हो रहे नवरात्रि व माता की सवारी क्या है-

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) कब से 

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि इस साल 6 जुलाई 2024, शनिवार से होंगे और इनका समापन 15 जुलाई 2024, सोमवार को होगा। गुप्त नवरात्रि इस बार नौ नहीं बल्कि दस दिन के हैं। गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) में मां दुर्गा की पूजा गुप्त तरीके से की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

गुप्त नवरात्रि 2024 (Gupt Navratri) की तिथियां-

प्रतिपदा तिथि (6 जुलाई 2024) – मां काली

द्वितीया तिथि (7 जुलाई 2024)- मां तारा

तृतीया तिथि(8 जुलाई 2024) – मां त्रिपुर सुंदरी

चतुर्थी तिथि (9 जुलाई 2024)- मां भुवनेश्वरी

पंचमी तिथि (10 जुलाई 2024)- मां छिन्नमस्तिका

षष्ठी तिथि (11 जुलाई 2024)- मां त्रिपुर भैरवी

सप्तमी तिथि (12 जुलाई 2024)- मां धूमावती

अष्टमी तिथि (13 जुलाई 2024) – मां बगलामुखी

नवमी तिथि (14 जुलाई 2024)- मां मातंगी

दशमी तिथि (15 जुलाई 2024) – मां कमला

गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि (Gupt Navratri) के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, घटस्थापना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। इस साल कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 06 जुलाई को सुबह 05 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त 11:57 ए एम से 12:53 पी एम तक रहेगा।

मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी

नवरात्रि (Gupt Navratri) में आदिशक्ति मां दुर्गा की सवारी का विशेष महत्व होता है। इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 06 जुलाई, शनिवार से शुरू हो रहे हैं। शनिवार के हिसाब से मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर धरती पर आगमन करेंगी। मां दुर्गा का घोड़े पर आगमन प्राकृतिक आपदा का संकेत देता है।

Tags: AstrologyAstrology tipsGupt Navratri 2024Gupt Navratri dateGupt Navratri muhurtgupt navratri vrat
Previous Post

अबूझमाड़ मुठभेड़ में शामिल जवानों की वापसी के दौरान हुआ आईईडी विस्फोट

Next Post

बप्पा हर लेंगे जीवन की सभी विघ्नों को, बुधवार के दिन आजमाए ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं रहीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई, राजनीतिक जगत में शोक

08/04/2026
CM Yogi
Main Slider

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
CM Dhami
Main Slider

‘पीएम का दौरा उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक अवसर’, सीएम धामी ने तैयारियों में जुटने के दिए निर्देश

07/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने किया 6466.37 करोड़ रुपये की 325 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

07/04/2026
Next Post
Ganesha

बप्पा हर लेंगे जीवन की सभी विघ्नों को, बुधवार के दिन आजमाए ये उपाय

यह भी पढ़ें

Sharadiya Navratri

चैत्र नवरात्रि से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, वरना हो सकती है धन की हानि

27/03/2025
private-train

प्राइवेट ट्रेन चलाने को रेलवे की कोशिश हुई तेज, 23 कंपनियों ने लिया हिस्सा

13/08/2020
arrested

पैसों के लेनदेन के विवाद में युवक को बंधक बनाकर पीटा, एक गिरफ्तार

15/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version