• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिल्डर आत्महत्या मामले में ‘गुप्ता ब्रदर्स’ गिरफ्तार, दक्षिण अफ्रीका की एजेंसियां भी हरकत

Writer D by Writer D
26/05/2024
in क्राइम, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Gupta Brothers

Gupta Brothers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को कहा कि वह गुप्ता बंधुओं (Gupta Brothers) की गिरफ्तारी की रिपोर्ट के बाद भारत सरकार के साथ बातचीत करेगा। बता दें कि गुप्ता बंधुओं में से एक कथित तौर पर इस अफ्रीकी देश के स्वामित्व वाले सरकारी उद्यमों से अरबों की लूट के मामले में वांटेड है। भारतीय मूल अतुल गुप्ता, अजय गुप्ता और राजेश गुप्ता पर पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ अपने करीबी संबंधों के जरिए दक्षिण अफ्रीका में अरबों रैंड की हेराफेरी करने का आरोप है।

जैकब जूमा के 2018 में राष्ट्रपति पद से हटने के बाद तीनों गुप्ता बंधु (Gupta Brothers) अपने परिवार के साथ दुबई फरार हो गए। संयुक्त अरब अमीरात ने 2023 में राजेश और अतुल के प्रत्यर्पण के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया। दोनों भाइयों ने दक्षिण अफ्रीका में आईटी, मीडिया और खनन क्षेत्र में एक विशाल साम्राज्य खड़ा किया था। दक्षिण अफ्रीका में गुप्ता बंधुओं की संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है। अपनी संपत्तियों को ​छुड़ाने के लिए उन्होंने केस दायर किया है।

बिल्डर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

उत्तराखंड के एक प्रमुख बिल्डर ने अपने बहुमंजिला अपार्टमेंट की छत से कूदने से पहले अपने सुसाइड नोट में अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता (Gupta Brothers) का नाम लिया था। राज्य पुलिस ने शुक्रवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता की गिरफ्तारी की सूचना दी। इस बीच, देहरादून की एक अदालत ने शनिवार को बिल्डर सतिंदर सिंह उर्फ ​​बाबा साहनी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दक्षिण अफ्रीका स्थित दोनों उद्यमियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हालांकि, इस बारे में अनिश्चितता है कि क्या यह वही अजय गुप्ता है जो अपने भाइयों अतुल और राजेश के साथ दक्षिण अफ्रीका से भाग गया था। दक्षिण अफ्रीका की तीनों गुप्ता ब्रदर्स की वांटेड लिस्ट में अजय तीसरा है। दक्षिण अफ्रीका न्याय विभाग के प्रवक्ता क्रिसपिन फिरी ने कहा, ‘न्याय और सुधार सेवाओं ने भारत में दो गुप्ता भाइयों, अजय और अनिल की गिरफ्तारी की रिपोर्टों पर गौर किया है। हमारा गिरफ्तारी वारंट राजेश और अतुल गुप्ता के लिए था। फिर भी, सत्यापन और संभावित जुड़ाव के लिए भारत में उच्चायुक्त के माध्यम से औपचारिक प्रक्रियाएं चल रही हैं।’

ज्वेलर्स के यहां मिला नोटों का पहाड़, इतने करोड़ की बेनामी संपत्ति भी जब्त

अधिकारियों ने कहा, ‘हालांकि रिपोर्ट में दोनों की पहचान ‘भाई’ के रूप में की गई है, जो तिकड़ी अपने परिवारों के साथ दक्षिण अफ्रीका से भाग गई थी, उनके नाम अजय, अतुल और राजेश हैं। जबकि माना जाता है कि अनिल उनका जीजा है, जिसने उनकी बहन अचला से शादी की है।’ दक्षिण अफ्रीका में अगले सप्ताह होने वाले आम चुनावों से पहले शनिवार को जोहान्सबर्ग में अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करते हुए न्याय मंत्री रोनाल्ड लामोला ने पुष्टि की कि सरकार को गुप्ता परिवार के सदस्यों को भारत में गिरफ्तार किए जाने की जानकारी है। लेकिन उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर अनिश्चितता है कि क्या उनमें से कोई वह सदस्य है, जिसके लिए दक्षिण अफ्रीका ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

Tags: dehradun newsGupta brothersNational newsUttarakhand News
Previous Post

ज्वेलर्स के यहां मिला नोटों का पहाड़, इतने करोड़ की बेनामी संपत्ति भी जब्त

Next Post

यूपी में बदल गई नर्सिंग कॉलेजों की एडमिशन प्रक्रिया, अब ऐसे मिलेगा दाखिला

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
CM Dhami
Main Slider

आंगनबाड़ी कर्मियों को मानदेय वृद्धि का भरोसा, हड़ताल स्थगित

02/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश

02/05/2026
IED Blast
Main Slider

छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल

02/05/2026
CM Samrat Chaudhary met Nitish Kumar
Main Slider

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की शिष्टाचार भेंट

02/05/2026
Next Post
government nursing colleges

यूपी में बदल गई नर्सिंग कॉलेजों की एडमिशन प्रक्रिया, अब ऐसे मिलेगा दाखिला

यह भी पढ़ें

Journalist Rajiv Sharma

राजीव शर्मा के संपर्क में रहने वाले कई और पत्रकार स्पेशल सेल की रडार पर

20/09/2020
arrested

अवैध रूप से पशु काटने वाले दो गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार

09/10/2021
IPS Arvind Sen

पशुधन घोटाला: 50 हजार के इनामी फरार आईपीएस अरविंद सेन की संपत्ति होगी कुर्क

20/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version