• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजीव शर्मा के संपर्क में रहने वाले कई और पत्रकार स्पेशल सेल की रडार पर

Desk by Desk
20/09/2020
in Categorized
0
Journalist Rajiv Sharma

पत्रकार राजीव शर्मा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चीन के लिए जासूसी कर रहे पत्रकार राजीव शर्मा से पूछताछ के बाद स्पेशल सेल के रडार पर राजधानी के कई और स्वतंत्र पत्रकार भी आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक कुछ संदिग्ध पत्रकारों से पूछताछ भी की जा चुकी है। स्पेशल सेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्रलय व सीमा पर चल रही गतिविधियों से जुड़ी सूचनाएं हासिल करने के लिए चीनी जासूसों ने राजीव के माध्यम से राजधानी के कई और स्वतंत्र पत्रकारों से भी संपर्क किया है। इनके बारे में सेल की टीम जानकारी जुटा रही है, सुबूत मिलते ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

सीएम योगी सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर लगातार एक्शन में

आइबी का यह बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है। आइबी की सूचना पर स्पेशल सेल कई महीने से राजीव और उसके संपर्क में आने वाले लोगों पर नजर रख रही थी। पीआइबी कार्डधारक होने की वजह से वह मंत्रलय में आसानी से आता-जाता था और सूचनाएं जुटाकर तीन अलग-अलग ई-मेलआइडी, वाट्स एप व टेलीग्राम के माध्यम से अंग्रेजी में लिखकर चीन भेजता था।

राजीव दलाई लामा और भारतीय सेना की सीमा पर गतिविधियों के बारे में भी जानकारी मुहैया कराता था। चीनी जासूस जॉर्ज ने उससे दलाई लामा से संबंधित भारत सरकार की हर छोटी-बड़ी जानकारी देने के लिए कहा था। राजीव नेपाल के काठमांडू से होते हुए चीन भी गया था, जहां उसकी जॉर्ज से मुलाकात हुई थी।

सांसद रामगोपाल यादव : हमारी मंडियां वैसे दम तोड़ेंगी जैसे Jio के सामने BSNL

पूछताछ में पता चला है कि चीनी दंपती चांग लिया ली (ऊषा) और थैंक जैक (सूरज) कई साल पहले भारत आए थे। इन दोनों ने ऊषा और सूरज ने महिपालपुर में एमजेड फार्मेसी के नाम से दवा कंपनी का पंजीकरण कराया था। गिरफ्तार की गई किंग शी इस दंपती की रिश्तेदार है, जो 2015 में स्टूडेंट वीजा पर दिल्ली आई थी।

इसके बाद उसने 2016 में जामिया मिल्लिया इस्लामिया में नर्सिग कोर्स में दाखिला लिया था। सूरज व ऊषा पिछले साल चीन लौट गए। इस पर उन्होंने अपनी दवा कंपनी का निदेशक किंग शी और अपने कार चालक शेर सिंह को बना दिया था। इसके बाद शी ने स्टूडेंट वीजा को बिजनेस वीजा में तब्दील करा लिया। ये दोनों इसी दवा कंपनी के नाम से भारत से दवाइयां चीन भेजते थे और इसके बदले चीन से हवाला के जरिये मोटी रकम मंगवा लेते थे।

Tags: delhi crimeDelhi PoliceDelhi TopFreelance Journalist Rajiv SharmaJournalist Rajiv SharmaRajiv SharmaScribe Rajeev Sharma arrestedUnder Government Secrecy Lawपत्रकार राजीव शर्मास्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा
Previous Post

सीएम योगी सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर लगातार एक्शन में

Next Post

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
cm yogi Madhur bhandarkar

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

यह भी पढ़ें

Maulana Rabe Hasni Nadvi

सुपुर्द ए खाक हुए मौलाना राबे हसनी नदवी, सीएम योगी ने जताया शोक

14/04/2023
FIR lodge

तहसीलदार को बंधक बनाने के आरोप में भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज

30/03/2021
Mahalaxmi Vrat

सुख-समृद्धि लाता है गजलक्ष्मी का व्रत, बरसती है मां की कृपा

29/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version