• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवाली से पहले बन रहा गुरु पुष्य योग, जानें महत्व

Writer D by Writer D
22/10/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Guru Pushya Yoga

Guru Pushya Yoga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धार्मिक मान्यता के अनुसार वैसे तो हर किसी शुभ कार्य के लिए अलग-अलग मुहूर्त होते हैं, लेकिन कुछ मुहूर्त हर कार्य के लिए विशेष होते हैं। इन्हीं में एक आता है, पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra) , जो कि 27 नक्षत्रों में 8वें क्रम पर आता है तथा इसके देवता बृहस्पति और स्वामी शनि हैं। यह नक्षत्र खरीददारी से लेकर अन्य कई शुभ कार्यों तक का महामुहूर्त माना जाता है तथा इसे ज्योतिष में विशेष मुहूर्त के रूप में स्थान प्राप्त है।

पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra) का देवता कौन है?

आपको बता दें कि वर्ष 2024 में दीपावली के पूर्व आने वाला गुरु-पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra)  का बेहद शुभ संयोग इस बार 24 अक्टूबर, दिन गुरुवार को पड़ रहा है। तथा नक्षत्र यह 24 अक्टूबर को प्रात: 06:15 से शुरू होकर अगले दिन 25 अक्टूबर को प्रात: 07:40 बजे तक रहेगा। और इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि का योग शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को बेहद ही शुभ दिन माना जाता है, जब यह नक्षत्र गुरुवार को पड़ता है तो इसे गुरु पुष्य नक्षत्र कहा जाता है।

पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra) के बारे में विशेष काम की बातें :

1. पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra) , जो दीपावली के पहले आने वाला होता है वो विशेष माना गया है, क्योंकि यह मुहूर्त खास तौर से खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। दीपावली के त्योहार के समय लोग घर की साज-सज्जा की चीजें, सोना, चांदी एवं अन्य सामान की सबसे ज्यादा खरीदी करते हैं, जो पुष्य नक्षत्र आने से और भी शुभ फल देने वाली हो जाती है।

2. पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra)  को सभी नक्षत्रों का राजा भी कहा जाता है। पुष्य का अर्थ पोषण, ऊर्जा व शक्ति प्रदान करने वाला होता है। इस नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में सबसे अच्छा माना जाता है। ऋगवेद में पुष्य नक्षत्र को मंगलकर्ता भी कहा गया है। इसके अलावा यह समृद्धिदायक, शुभ फल प्रदान करने वाला नक्षत्र माना गया है। इसी कारण विद्वान इस नक्षत्र को बहुत शुभ और कल्याणकारी मानते हैं। अत: इस शुभ दिन नए कार्यों की शुरुआत करने का विशेष महत्व है।

3. बृहस्पति देव पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra)  के देवता माने गए हैं और शनि को इस नक्षत्र का दिशा प्रतिनिधि माना जाता है। चूंकि बृहस्पति शुभता, ज्ञान और बुद्धि‍मत्ता का प्रतीक कहे गए हैं और शनि स्थायि‍त्व के, इसलिए इन दोनों का योग मिल कर पुष्य नक्षत्र को शुभ और चिरस्थायी बना देते है।

4. स्वास्थ्य की दृष्ट‍ि से भी पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra)  विशेष महत्व रखता है। यदि पुष्य नक्षत्र पर शुभ ग्रहों का प्रभाव हो तो यह सेहत संबंधी कई समस्याओं को समाप्त करने में सक्षम होता है। शारीरिक कष्ट निवारण के लिए यह मुहूर्त शुभ होता है।

5. सोना/ स्वर्ण की खरीदी का पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra) में खास तौर से अधिक महत्व होता है। लोग इस दिन सोना इसलिए भी खरीदते हैं, क्योंकि सोने को शुद्ध, पवित्र और अक्षय धातु के रूप में माना जाता है, अत: पुष्य नक्षत्र पर इसकी खरीदी अत्यधिक शुभ होती है। इसी कारण इस समयावधि में गोल्ड, रजत, बहुमूल्य रत्न, सोने-चांदी के आभूषण आदि अवश्य खरीदने चाहिए, क्योंकि इस दिन जो कीमती वस्तुएं क्रय की जाती हैं, वो वर्षभर लाभकारी सिद्ध होती हैं।

6. पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra) को खरीदारी के लिए विशेष मुहूर्त माना जाता है, इस संबंध में प्रचलित मान्यता के अनुसार यह नक्षत्र स्थायी या स्थिर माना जाता है। इस मुहूर्त में खरीदी गई कोई भी वस्तु अधिक समय तक उपयोगी और अक्षय फल देने वाली होती है। इसके अलावा इस मुहूर्त में खरीदी गई वस्तु हमेशा शुभ फल भी प्रदान करती है। अत: सभी नए सामान की खरीदारी तथा कीमती चीजें सोना, चांदी की खरीदारी के लिए पुष्य नक्षत्र को सबसे पवित्र माना जाता है।

Tags: guru pushya nakshatraGuru Pushya Nakshatra muhuratGuru Pushya YogaGuru Pushya Yoga 2024Guru Pushya Yoga dateGuru Pushya Yoga importanceGuru Pushya Yoga muhuratpushya nakshatra news
Previous Post

अहोई अष्टमी कब है, जानें तारों को देखकर क्यों तोड़ा जाता है व्रत

Next Post

धनतेरस पर जरूर खरीदें धनिया, वर्ष भर घर में बनी रहती है धन और समृद्धि

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhokla
खाना-खजाना

नाश्ते में लगाएं गुजरती स्वाद का तड़का, बनाएं ये खट्टी-मीठी डिश

09/08/2025
Samosa
Main Slider

इस से बनाएं समोसा, घर ही मिलेगा हलवाई वाला स्वाद

09/08/2025
peanut bhel
खाना-खजाना

बारिश के मौसम में खाना है कुछ चटपटा, तो ट्राई करें ये भेल

09/08/2025
Rice Noodles
खाना-खजाना

आज स्नैक्स में बनाएं राइस नूडल्स, बच्चे हो जाएंगे खुशी

09/08/2025
Rice Noodles
Main Slider

हक्का नूडल्स के साथ बनाएं विकेंड स्पेशल, मिनटों में करे तैयार

09/08/2025
Next Post
Dhanteras

धनतेरस पर जरूर खरीदें धनिया, वर्ष भर घर में बनी रहती है धन और समृद्धि

यह भी पढ़ें

criminal Subhash Yadav arrested

कुख्यात अपराधी सुभाष यादव साथियों समेत गिरफ्तार, 9 एमएम की पिस्टल बरामद

02/01/2021
Arrested

अन्तरराज्यीय जाली नोट तस्कर गैंग के सदस्य को ATS ने किया गिरफ्तार

23/11/2022

मायावती बोलीं-यूपी व बिहार में घर लौटे प्रवासी श्रमिक को काम का मौका दे सरकार

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version